श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: हिंदू पक्ष को न्याय मिलने की उम्मीद, मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने का भरोसा

Shri Krishna Janmabhoomi Dispute: दिनेश फलाहारी महाराज ने विश्वास जताया कि मथुरा में जल्द ही भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्हें न्याय की पूरी उम्मीद है।
Shri Krishna Janmabhoomi Dispute
श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्रयागराज हाईकोर्ट में शाही ईदगाह और मीना मस्जिद से जुड़े मुकदमों पर सुनवाई

  • याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज और महेंद्र प्रताप सिंह ने न्यायालय पर जताया विश्वास

  • मामले पर टिकी हुई हैं मथुरा सहित देशभर के श्रद्धालुओं और धर्माचार्यों की निगाहें

Krishna Janmabhoomi High Court Hearing: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद एक बार फिर चर्चा में है। इस बहुचर्चित मामले में आज प्रयागराज हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही ईदगाह और मीना मस्जिद को हटाने की मांग से संबंधित विभिन्न मुकदमों में लंबित प्रार्थना पत्रों पर अदालत सुनवाई करेगी। इस सुनवाई को विवाद की आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। लंबे समय से अदालत में चल रहे इस मामले पर मथुरा सहित देशभर के श्रद्धालुओं और धर्माचार्यों की निगाहें टिकी हुई हैं।

हिंदू पक्ष का दावा है कि मुगल शासकों के शासनकाल में भगवान श्रीकृष्ण के प्राचीन जन्मस्थान मंदिर को क्षतिग्रस्त कर वहां शाही ईदगाह का निर्माण कराया गया था। हिंदू पक्ष की ओर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान से जुड़े विभिन्न दस्तावेज, साक्ष्य और अभिलेख न्यायालय के समक्ष रखे गए हैं। हिंदू पक्ष का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को उसके मूल स्वरूप में स्थापित किया जाना चाहिए।

Shri Krishna Janmabhoomi Dispute
श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद(सोर्स: सोशल मीडिया)

भारतीय न्याय व्यवस्था पर जताया विश्वास

वहीं मुस्लिम पक्ष की ओर से इन मुकदमों का लगातार विरोध किया जाता रहा है। मुस्लिम पक्ष ने उपासना स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम 1991 सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए मुकदमों की पोषणीयता पर सवाल उठाए हैं। इसी कानूनी पहलू को लेकर दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में लगातार दलीलें पेश की जा रही हैं।

इस मामले के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज और हिंदू पक्ष के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने सुनवाई को लेकर न्यायालय पर पूरा भरोसा जताया है। उनका कहना है कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था पर विश्वास है और उम्मीद है कि अदालत में प्रस्तुत तथ्यों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर जल्द न्याय मिलेगा।

Shri Krishna Janmabhoomi Dispute
प्रेमानंद महाराज से जुड़े विवाद में नया बयान, दिनेश फलाहारी महाराज ने आश्रम में दो गुट होने का किया दावा
Shri Krishna Janmabhoomi Dispute
श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद(सोर्स: सोशल मीडिया)

आज होने वाली सुनवाई की कार्यवाही महत्वपूर्ण

दिनेश फलाहारी महाराज का कहना है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। उसी प्रकार उन्हें विश्वास है कि मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हिंदू पक्ष न्यायालय में अपने दावे के समर्थन में लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहा है और उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।

फिलहाल इस मामले में इलाहबाद हाईकोर्ट का रुख और आज होने वाली सुनवाई की कार्यवाही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब देखना होगा कि अदालत में लंबित प्रार्थना पत्रों पर क्या निर्णय होता है और श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद की न्यायिक प्रक्रिया आगे किस दिशा में बढ़ती है।

Shri Krishna Janmabhoomi Dispute
फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह