प्रयागराज कमिश्नरेट में बड़े फेरबदल के आसार (सोर्स : सोशल मीडिया)
प्रयागराज

खाकी के खाली पदों पर नई तैनाती का इंतजार, प्रयागराज कमिश्नरेट में बड़े फेरबदल के आसार

Awaiting Appointments Vacant Positions Prayagraj : पुष्कर वर्मा फतेहगढ़ भेजे गए, इसके पूर्व पांच एसीपी का भी गैरजनपद हुआ था तबादला,एक आईपीएस और कई पीपीएस अधिकारियों के तबादले से खाली हुईं कुर्सियां।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • कमिश्नरेट में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती का इंतजार

  • गंगानगर से ट्रैफिक तक नई जिम्मेदारी संभालेंगे अधिकारी

  • पुलिस महकमे की निगाहें अब पुलिस मुख्यालय और शासन की अगली सूची पर टिकी

Police Officer Transfer Prayagraj Commissionerate: प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में नवंबर का महीना अधिकारियों के तबादलों और नई तैनातियों के लिहाज से काफी हलचल भरा रहा है। एक तरफ शासन स्तर से आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए, वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज से कई अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेज दिया गया।

लगातार हुए फेरबदल के बाद अब कमिश्नरेट में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती का इंतजार है। खासकर गंगानगर, यातायात और विभिन्न सर्किलों में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होना बाकी है।

एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा फतेहगढ़ भेजे गए

बुधवार को शासन की ओर से जारी 10 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में प्रयागराज के एडीसीपी गंगानगर एवं यातायात पुष्कर वर्मा का नाम भी शामिल रहा। वर्ष 2021 बैच के आईपीएस पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वह इससे पहले एडीसीपी सिटी और एसीपी धूमनगंज की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। गंगानगर में तैनाती के दौरान नवाबगंज में मकान के नीचे दबाकर रखे गए करोड़ों रुपये की बरामदगी की कार्रवाई को लेकर भी वह चर्चा में रहे थे।

पांच एसीपी और एक पीएसी अधिकारी भी हुए रवाना

इससे पहले 22 नवंबर को प्रदेश स्तर पर 144 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसमें प्रयागराज कमिश्नरेट के पांच एसीपी शामिल रहे।

एसीपी धूमनगंज रवि कुमार गुप्ता को गोंडा, एसीपी यातायात सुनील कुमार सिंह द्वितीय को अंबेडकरनगर, एसीपी कर्नलगंज विवेक यादव को लखनऊ कमिश्नरेट, एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह को पुलिस अकादमी मुरादाबाद और एसीपी थरवई अजेन्द्र यादव को बुलंदशहर भेजा गया।

इसके अलावा चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज में सहायक सेनानायक अनुष्का को भी मुरादाबाद में डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है।

दूसरे जिलों से चार अधिकारी पहुंचे प्रयागराज

तबादलों के बीच प्रयागराज को कुछ नए अधिकारी भी मिले हैं। मीरजापुर से मुनेन्द्र पाल सिंह और अंबेडकरनगर से अनूप कुमार सिंह को एसीपी प्रयागराज बनाया गया है।

वहीं 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में सहायक सेनानायक रहे विक्रांत द्विवेदी को भी एसीपी की जिम्मेदारी मिली है। प्रतापगढ़ से प्रेम प्रकाश सिंह को पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय प्रयागराज में डीएसपी बनाया गया है

गंगानगर से ट्रैफिक तक नई तैनाती की चुनौती

लगातार हुए स्थानांतरण के बाद कमिश्नरेट में अब अधिकारियों की नई कार्य विभाजन व्यवस्था तैयार करना पुलिस प्रशासन के लिए अहम होगा। एडीसीपी गंगानगर और यातायात के साथ धूमनगंज, कर्नलगंज, सोरांव, थरवई और यातायात सर्किल में नई तैनाती होनी है।

बाहर गए अधिकारियों की जगह आए नए चेहरों को जिम्मेदारी देने के साथ रिक्त पदों पर भी अधिकारियों की नियुक्ति करनी होगी। ऐसे में पुलिस महकमे की निगाहें अब पुलिस मुख्यालय और शासन की अगली सूची पर टिकी हैं।

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

दाऊद इब्राहिम के ठिकाने मुसाफिरखाना में नमाज पर भी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- कोई अंदर न जाए