Uttar Pradesh Government Issues Police Transfer Orders: यूपी पुलिस विभाग में अभी अभी बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन की तरफ से आए आदेश में 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों समेत 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कई अधिकारियों को एक पुलिस कमिश्नरेट से दूसरे कमिश्नरेट भेजा गया है। आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट में 2020, 2021 और 2022 बैच के अधिकारी शामिल है।
आईपीएस पुनीत द्विवेदी को अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ के पद से हटा कर अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ का पद दिया गया है।
आईपीएस नीतू का तबादला करते हुए उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पद से हटाकर अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कानपुर नगर कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त आईपीएस शिवा सिंह को स्थानांतरित कर आगरा पुलिस कमिश्नरेट पर तैनाती दी गई है।
लखनऊ कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त आईपीएस अमित कुमावत को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट पर तैनाती किया गया है।