माघ मेला (सोर्स- सोशल मीडिया)
प्रयागराज

माघ मेले का होगा विस्तार; 925 हेक्टेयर में बसेगा मेला, आठ सेक्टर और 1152 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

Magh Mela 2027 Prayagraj: प्रयागराज में 2027 का माघ मेला 925 हेक्टेयर में आठ सेक्टरों में बसाया जाएगा। 52 दिन चलने वाले मेले में पार्किंग क्षमता बढ़ेगी और सुरक्षा के लिए 1152 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Prayagraj Magh Mela Preparations: संगम की रेती पर वर्ष 2027 में लगने वाले माघ मेले को इस बार और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र का विस्तार कर इसे आठ सेक्टरों में बसाया जाएगा। वर्ष 2026 के मुकाबले मेला क्षेत्र करीब 81 हेक्टेयर बढ़ेगा। इस बार 925 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मेला बसाने की तैयारी है। मेला आयोजन को लेकर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. और पुलिस आयुक्त पियूष मोर्डिया की संयुक्त अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में तैयारियों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

नागवासुकी मंदिर के सामने बनेगा विशेष सेक्टर

माघ मेले में नागवासुकी मंदिर के सामने विशेष सेक्टर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा पांटून पुलों की संख्या बढ़ाने और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने पर भी जोर रहेगा। मेला क्षेत्र को जोड़ने के लिए इस बार दो नए पांटून पुल बनाए जाने की योजना है। पिछले वर्ष की तरह नौ पांटून पुल बनाने की व्यवस्था भी रहेगी। मेला क्षेत्र में पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर पहले से वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

52 दिन चलेगा माघ मेला

वर्ष 2027 का माघ मेला 14 जनवरी से छह मार्च तक चलेगा। कुल 52 दिनों के इस आयोजन में छह प्रमुख स्नान पर्व होंगे। 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति, 22 जनवरी को पौष पूर्णिमा, छह फरवरी को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी को बसंत पंचमी, 20 फरवरी को माघी पूर्णिमा और छह मार्च को महाशिवरात्रि का स्नान होगा।

पार्किंग क्षमता बढ़ेगी, 1152 होंगे सीसीटीवी

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग क्षेत्र को 250 से बढ़ाकर 280 हेक्टेयर किया जाएगा। पार्किंग स्थलों की संख्या 42 से बढ़ाकर 48 और क्षमता 1.30 लाख से बढ़ाकर 1.45 लाख वाहनों की जाएगी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या 400 से बढ़ाकर 1152 की जाएगी। चौकियों की संख्या 42 से बढ़ाकर 50 करने का प्रस्ताव है।

पुलिस और फायर सुरक्षा भी होगी मजबूत

सुरक्षा व्यवस्था में महिला हेल्प डेस्क 16 से बढ़ाकर 18 और साइबर हेल्प डेस्क 16 से बढ़ाकर 17 किए जाएंगे। यातायात व्यवस्था के लिए एक की जगह दो ट्रैफिक लाइन बनाई जाएंगी। अग्निशमन कर्मियों की संख्या 17 से बढ़ाकर 19 करने की तैयारी है। मंडलायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में समतलीकरण, सैनिटेशन, टेंट और पांडालों के साथ बिजली, पेयजल, ड्रेनेज तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मेले की व्यवस्थाओं में पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए कमियों की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को अभी से विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास