BSNL कर्मचारियों का प्रदर्शन (सोर्स- फोटो नवभारत)
प्रयागराज

तीसरे वेतन संशोधन की मांग को लेकर BSNL कर्मचारियों का प्रदर्शन, तत्काल लागू करने के लिए उठाई आवाज

BSNL 3rd PRC Demand: प्रयागराज में AUAB के बैनर तले BSNL अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर तीसरे वेतन संशोधन को तत्काल लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने अन्य मुद्दों के समाधान की भी मांग की।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

BSNL Employees Protest Prayagraj: ऑल यूनियन्स एंड एसोसिएशन्स ऑफ बीएसएनएल (AUAB) के बैनर तले गुरुवार को प्रयागराज स्थित बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीएसएनएल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तीसरे वेतन संशोधन (3rd PRC) को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि तीसरे वेतन संशोधन का मुद्दा लंबे समय से लंबित है। उन्होंने केंद्र सरकार और संबंधित स्तर पर इस मामले में आवश्यक निर्णय लेते हुए कर्मचारियों को इसका लाभ देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वेतन संशोधन के साथ बीएसएनएल अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का भी समाधान किया जाना चाहिए।

लंबित मुद्दों के समाधान पर जोर

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए SNEA प्रयागराज के जिला सचिव दीपक कुमार त्रिपाठी, SNEA यूपी ईस्ट के एसीएस ऋषि प्रकाश, बीएसएनएल प्रयागराज के डीजीएम योगेश त्रिपाठी, SEWA Welfare Association के जिला अध्यक्ष रामचंद्र, BSNL EU के गुलाब और AIBSNLPWA के के.एन. यादव ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़े तीसरे वेतन संशोधन सहित कई महत्वपूर्ण विषय लंबित हैं। इनका समयबद्ध तरीके से समाधान किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने की बात कही।

AUAB ने जारी रखने की बात कही संघर्ष

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने तीसरे वेतन संशोधन की मांग को लेकर संगठन की एकजुटता दोहराई। उनका कहना था कि मांग पूरी होने तक संबंधित स्तर पर आवाज उठाई जाती रहेगी। कर्मचारियों ने बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताई।

AUAB के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदर्शन के माध्यम से मुख्य रूप से तीसरे वेतन संशोधन को लागू करने और अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग सामने रखी गई।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो