नुक्कड़ नाटक से ‘नमो सेवा गाथा’ का संदेश, प्रयागराज में गिनाए पीएम मोदी के विकास कार्य

Prayagraj News: प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर ‘नमो सेवा गाथा’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। कलाकारों ने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को अभिनय के जरिए प्रस्तुत की।
Namo Seva Gatha Campaign Street Play Highlights Government Schemes Development Works in Prayagraj
नुक्कड़ नाटक (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Namo Seva Gatha Prayagraj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए चल रहे ‘नमो सेवा गाथा’ अभियान के तहत प्रयागराज में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर कलाकारों ने अभिनय के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लोगों के सामने रखा।

नुक्कड़ नाटक में योजनाओं का किया मंचन

कार्यक्रम में कलाकारों ने अलग-अलग प्रसंगों के जरिए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को प्रस्तुत किया। सरल संवाद और अभिनय के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। चौराहे पर मौजूद लोगों ने नुक्कड़ नाटक देखा और कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा।

Namo Seva Gatha Campaign Street Play Highlights Government Schemes Development Works in Prayagraj
अपनों ने ही कर दिया बेसहारा, वृंदावन की सड़क पर मिले बुजुर्ग दंपति को अपना घर आश्रम ने दिया सहारा..

एक माह तक चलेगा अभियान

‘सेवा संकल्प’ के तहत ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम एक महीने तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

अध्यक्ष ने साधा विपक्ष पर निशाना

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के मुकाबले मौजूदा सरकार ने विकास को नई गति दी है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा।

Namo Seva Gatha Campaign Street Play Highlights Government Schemes Development Works in Prayagraj
दीक्षा-दर्शन पर रोक... शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज ने बदले आश्रम के नियम, जानें क्या-क्या बदला

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से ‘वाराणसी से वडनगर सेवा संकल्प यात्रा’ की शुरुआत 17 सितंबर को काशी से शुरू हुई। करीब 22 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों से होकर वडनगर पहुंचेगी। यात्रा में देशभर से 1000 से अधिक युवा सेवा यात्री शामिल होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com