प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO

Prayagraj Fire: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित विट्ठल होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस इलाके की इस दुर्घटना में फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

अक्षय साहू

Prayagraj Hotel Fire: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिविल लाइंस इलाके में स्थित बिट्ठल होटल में भीषण आग लग गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक होटल के अंदर 12 लोग फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक होटल के निचले हिस्से से आग भड़कनी शुरू हुई और देखते ही देखते होटल और आसपास के इमारतों में फैल गई। होटल के अंदर मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया और चीख-पुकार मच गई। होटल में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल विभाग को लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दमकल विभाग की टीम होटल के ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि होटल के अंदर करीब 12 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं।

पुलिस फिलहाल आग बुझाने का प्रयास  कर रही है। आग क्यों और कैसे लगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होटल के पास में लगे ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने के बाद आग भड़की और धीरे-धीरे होटल तक पहुंच गई। प्रशासन फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रहा है। वहीं, शॉर्ट सर्किट की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता है।

मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और अग्निशमन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। प्रयागराज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) चंद्र मोहन शर्मा भी मौके पर मौजूद हैं और राहत बचाव अभियान की निगरानी की। सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग की कई टीम मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी