पीड़ित परिवार (सोर्स- फोटो नवभारत)
उत्तर प्रदेश

बलिया में एक परिवार ही के 3 सदस्यों की रहस्यमयी बीमारी से मौत, दो बीमारों को AIIMS गोरखपुर में कराया गया भर्ती

Ballia Mysterious Disease: पशुहारी गांव में एक परिवार के 3 सदस्यों की रहस्यमय बीमारी से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। 70 लोगों की जांच और 30 के ब्लड सैंपल लिए गए, 2 मरीज AIIMS गोरखपुर भेजे गए।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Belthara Road Mysterious Deaths: क्षेत्रीय सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने शुक्रवार को उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम पशुहारी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमय बीमारी से मौत के मामले को गम्भीरता से लिया है। जिला अस्पताल बलिया में उसी परिवार के भर्ती पिता - पुत्र शिवचन्द राजभर (54) व मनन (22) को सीएमएस से सेहत में सुधार का हाल जाना और एम्स के डाईरेक्टर से दूरभाष पर बात कर दोनों को एम्स गोरखपुर में इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेस से भिजवाने की ब्यवस्था की।

आर्थिक मदद के साथ इलाज के लिए एम्स गोरखपुर रवाना

सांसद विद्यार्थी ने बताया कि बलिया जिला अस्पताल से सरकारी एम्बुलेंस द्वारा गोरखपुर के लिए चलने के बाद रास्ते में बंशी बाजार में एम्बुलेंस रोक कर मरीजों को देख कर उनका हाल जाना और आर्थिक मदद के साथ एम्स गोरखपुर के डाईरेक्टर के नाम एक पत्र लिखकर भरपूर सुविधा के साथ इलाज हेतु पत्र देकर रवाना किया। उन्होने कहा कि अभी यह पता नही चल पा रहा है कि एक ही परिवार में तीन मौतों के पीछे क्या कारण है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ‘विद्यार्थी’ ने भारत सरकार एवं उप्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल केंद्रीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम भेजने की मांग की है। सांसद ने प्रभावित परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों की चिकित्सकीय जांच कराने तथा बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाने का अनुरोध किया है।

70 लोागों का स्वास्थ्य परीक्षण

जानकारी के अनुसार गुरुवार की प्रातः में सीएचसी सीयर के अधीक्षक डा. राकेश सिंह के नेतृत्व में जिले की टीम के साथ स्थानीय स्तर पर डा. सत्येन्द्र वर्मा संग जांच टीम ग्राम पशुहारी पहुंच कर 70 लोागों का स्वास्थ्य परीक्षण जहां किया गया चहीं 30 लोगों के खून का सैम्पल लेकर कारणों की जांच हेतु भेजा गया। इसके अलावे मौके पर पेयजल की भी जोच टीम द्वारा की गयी।

बता दें कि ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमय बीमारी से मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिवार के दो अन्य सदस्य भी बीमारी की चपेट में बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक बीमारी के कारणों की जानकारी नहीं होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें