हाथरस में रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत; चालक समेत 18 यात्री घायल, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

Hathras Road Accident: हाथरस में अलीगढ़-आगरा रोड पर ओवरटेक करते समय रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 18 यात्री घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Hathras Road Accident: Roadways Bus Collides with Truck, 18 Passengers Injured
सड़क हादसा(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Bus Accident On Hathras- Aligarh Agra Road: अलीगढ़-आगरा रोड पर गुरुवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सिसोदिया ढाबे से पहले ओवरटेक करने के दौरान रोडवेज बस आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 18 यात्री घायल हो गए।

ट्रक को ओवरटेक कर रहा था बस चालक

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस संख्या UP 77 AN 2315 अलीगढ़ से आगरा जा रही थी। बताया जा रहा है कि सिसोदिया ढाबे से पहले बस चालक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Hathras Road Accident: Roadways Bus Collides with Truck, 18 Passengers Injured
कानपुर में ट्रेनिंग उड़ान के दौरान चार सीटर विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत
Hathras Road Accident: Roadways Bus Collides with Truck, 18 Passengers Injured
सड़क हादसा(सोर्स- फोटो नवभारत)

घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया सीएचसी सादाबाद

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और एंबुलेंस कर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। उपचार के बाद सभी यात्री अपने परिजनों के साथ चले गए। वहीं, बस चालक आनंद को बेहतर उपचार के लिए बागला अस्पताल हाथरस भेजा गया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com