आकाशीय बिजली का कहर: तेज धमाके के साथ भरभराकर गिरे कमरे, मलबे में दब गई खाना बना रही महिला

Agra Lightning Strike: आगरा के सैंया क्षेत्र के नदीम गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मकान के दो कमरे ढह गए। मलबे में दबकर महिला घायल हो गई, ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
Lightning Strike Damages House in Agra, Woman Injured After Two Rooms Collapse
क्षतिग्रस्त मकान(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Agra Lightning Strike Accident: जहां आगरा और पूरा देश कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर हरशु लास्ट के साथ उनके प्रकटोत्सव की तैयारी में जुटा हुआ था, वही आगरा के सईया ब्लॉक में एक परिवार पर बारिश कहर बनकर टूट पड़ी।

आगरा में शुक्रवार देर शाम हुई तेज बारिश के बीच सैंया क्षेत्र के गांव नदीम में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान के दो कमरे भरभराकर ढह गए। हादसे के समय मकान में खाना बना रही महिला मलबे में दबकर घायल हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

शुक्रवार देर रात का हादसा

शुक्रवार देर शाम मौसम अचानक खराब हो गया। तेज बारिश के साथ क्षेत्र में कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। इसी दौरान गांव नदीम में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिजली गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते मकान के दो कमरे भरभराकर ढह गए। हादसे के समय घर में खाना बनाया जा रहा था।

Lightning Strike Damages House in Agra, Woman Injured After Two Rooms Collapse
महिला से अश्लील इशारे करने पर अलीगढ़ में हंगामा, भीड़ ने की युवक को पिटाई, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

परिवार की बेटी के मुताबिक, बारिश के दौरान अचानक अंधेरा छा गया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली मकान पर गिर गई। हादसे में उनकी मां मलबे में दब गईं। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने से मकान के दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कमरों में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दब गया। इससे परिवार को काफी नुकसान होने का अनुमान है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। हादसे के बाद गांव में आकाशीय बिजली को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com