मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म  
उत्तर प्रदेश

आज ही था सौरभ का जन्मदिन...नीले ड्रम वाली मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, हुई नॉर्मल डिलीवरी

Meerut Muskan Rastogi Delivery: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने सोमवार को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया।

अक्षय साहू

Meerut Muskan Second Delivery: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी से जुड़ी एक बड़ी खबर पेश करती है। शनिवार देर रात जेल में बंद मुस्कान को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। रविवार सुबह 6:50 बजे डॉक्टरों की एक टीम ने उसकी सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी कराई।

बच्ची का वजन 2.5 किलोग्राम है। डॉक्टरों ने बताया कि नवजात और मां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में मुस्कान जेल में है, उसी सौरभ का जन्मदिन भी 24 नवंबर को ही पड़ता है। इसी दिन मुस्कान ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया।

DNA टेस्ट करवाएगा सौरभ का परिवार

मुस्कान की पहली बेटी पीहू इस समय सौरभ के माता-पिता के साथ रह रही है। गिरफ्तारी के वक्त मुस्कान लगभग डेढ़ महीने की गर्भवती थी। रविवार रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां गायनी विभाग की प्रमुख डॉ. शगुन के नेतृत्व में पांच डॉक्टरों की टीम ने डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी की। सौरभ के बड़े भाई राहुल राजपूत ने बताया कि परिवार नवजात का DNA टेस्ट करवाएगा। उन्होंने कहा कि अगर बच्ची उनके दिवंगत भाई सौरभ की हुई, तो वे उसे अपनाने के लिए तैयार हैं। हालांकि परिवार अभी भी इस जघन्य वारदात से मानसिक रूप से टूट चुका है, फिर भी वे बच्चे की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहते।

हॉस्पिटल के बाहर लगी भीड़

मुस्कान रस्तोगी लंबे समय से प्रदेश की सबसे चर्चित आरोपियों में से एक बनी हुई है। नीले ड्रम वाली मुस्कान के नाम से चर्चित इस महिला की डिलीवरी की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग उसकी एक झलक देखने और वीडियो बनाने पहुंचने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रशासन को विशेष पुलिस ड्यूटी लगानी पड़ी।

अस्पताल में महिला वार्ड के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई है। सिर्फ स्टाफ और सुरक्षाकर्मी ही अंदर आने की इजाजत दी गई है। मुस्कान को विशेष निगरानी में रखा गया है, जहां डॉक्टर उसकी नियमित स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। फिलहाल वह और बच्ची दोनों सुरक्षित हैं, जबकि मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया में है। 

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत