'उनकी दूरदृष्टि से बदली...', अयोध्या में ध्वजारोहण से पहले PM-CM की साधु-संतों ने की सराहना

Ayodhya Saints Statement: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले धार्मिक नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निर्णायक भूमिका की खुलकर...
'His vision changed the world...' Saints and sages praised the PM and CM before the flag hoisting ceremony in Ayodhya.
अयोध्या में PM-CM की साधु-संतों ने की सराहना, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ayodhya Flag Hoisting Ceremony: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले रामनगरी के साधु-संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके विज़न की जमकर सराहना की है। संतों का कहना है कि अयोध्या का वर्तमान भव्य और विकसित स्वरूप प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि जी महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को निर्णायक करार दिया। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मोदी केवल एक सरकार प्रमुख ही नहीं, बल्कि आरएसएस के एक समर्पित प्रचारक भी रहे हैं। उनका कहना था कि बीजेपी और पीएम मोदी की स्पष्ट इच्छा थी कि मंदिर निर्माण हर हाल में होना चाहिए और वे अपने मिशन में सफल हुए हैं।

प्रधानमंत्री से हर मुलाकात सकारात्मक

गोविंद देव गिरि जी महाराज ने बताया कि प्रधानमंत्री से हर मुलाकात सकारात्मक रही। जब भी हम पीएम से मिले, उन्होंने हमारी बात ध्यान से सुनी, हमारे सुझाव पूछे और सम्मान दिया। हमने भी उन पर विश्वास किया और जरूरत पड़ने पर उनसे मार्गदर्शन लिया। प्रधानमंत्री ने हर बार हमें उचित दिशा दिखाई। उन्होंने आलोचकों को भी जवाब दिया। “पहले कहा जाता था कि मंदिर बनने से गरीबी मिटेगी क्या? रोजगार बढ़ेगा क्या? आज वे सभी सवालों के जवाब अयोध्या खुद दे रही है। मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बदल चुकी है। पर्यटन, होटल उद्योग, स्थानीय बाजार सबमें अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

सीएम योगी की प्रशंसा

हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने भी पीएम मोदी और सीएम योगी की भूमिका की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमने वो दौर भी देखा है जब राम मंदिर आंदोलन के दौरान लाठियां चलीं, रामभक्तों पर गोलियां चलीं। आज वही अयोध्या दुनिया के सबसे तेज़ी से विकसित होने वाले धार्मिक शहरों में से एक है। यह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के संकल्प और मेहनत से संभव हुआ।

महंत राजूदास ने बताया कि योगी सरकार ने न सिर्फ मंदिर निर्माण को गति दी, बल्कि आसपास के प्राचीन सरोवरों, कुंडों और मंदिरों का भी व्यापक पुनरोद्धार कराया है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में हर ओर विकास के नए आयाम दिखाई देते हैं चाहे वह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो, आधुनिक रेलवे स्टेशन, चौड़ी सड़कें हों या धार्मिक मार्गों का विस्तार।

(IANS इनपुट के साथ)