मुरादाबाद में भीषण हादसा (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP में भीषण हादसा: शादी में जा रहे परिवार को बस ने कुचला, 5 की मौके पर मौत, ऑटो के उड़े परखच्चे

Uttar Pradesh के मुरादाबाद में भीषण हादसा हो गया जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर हुआ जिसमें बेकाबू बस की भयानक टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

सौरभ शर्मा

Uttar Pradesh Moradabad road accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार का दिन एक परिवार के लिए काल बनकर आया। दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां एक बेकाबू रोडवेज बस ने ऑटो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि देखने वालों की रूह कांप गई। इस दर्दनाक हादसे में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। खुशियों भरा सफर पल भर में चीख-पुकार में बदल गया।

यह भीषण दुर्घटना कटघर थाना क्षेत्र में रफतपुर अंडरपास से आगे मुंडापांडे ज़ीरो प्वाइंट के पास घटी। सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो को रौंद दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवारियां बुरी तरह फंस गईं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है, जहां दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

हादसे का शिकार हुए ऑटो चालक की पहचान माटी उर्फ संजू के रूप में हुई है, जो अब्दुल्लापुर, कुंदरकी के रहने वाले थे। संजू अपने पूरे परिवार को ऑटो में बैठाकर रफतपुर कटघर में एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घर से सब हंसते-खेलते निकले थे, उम्मीद थी कि शादी में खुशियां मनाएंगे, लेकिन हाईवे पर पहुंचते ही काल ने उन्हें घेर लिया। बस की टक्कर से एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया। मौके पर जो मंजर था, उसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। पांच लोगों की जान तो मौके पर ही चली गई थी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

सड़क पर लगा लंबा जाम और पुलिस की कार्रवाई

इस भीषण हादसे के बाद दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति बन गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही कटघर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां