-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Tamilnadu Truck And Bus Collide Five Killed In The Accident 50 People Were On The Bus
Tamilnadu: तमिलनाडू में ट्रक और बस की टक्कर, हादसे में पांच की मौत, बस में सवार थे 50 लोग
- Written By: मनोज आर्या
इस भीषण दुर्घटना में बस के अंदर फंसे ट्रक के अगले हिस्से को दो जेसीबी मशीनों की मदद से निकाला गया। हादसे बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

तमिलनाडू में सड़क हादसा
चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के तिरुत्तनी में एक सरकारी बस और एक ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से कम से कम पांच यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दुर्घटना में घायल हुए कई यात्रियों को इलाज के लिए तिरुत्तनी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद दुर्घटनास्थल से भाग गया। इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त बस में करीब 50 लोग सवार थे। वहीं सीएम स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों को पचास-पचास हजार रुपये मुख्यमंत्री सामान्य सहायता कोष से देने का आदेश दिया है।
हादसे बाद ट्रक चालक फरार
इस भीषण दुर्घटना में बस के अंदर फंसे ट्रक के अगले हिस्से को दो जेसीबी मशीनों की मदद से निकाला गया। हादसे बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि ट्रक पर लकड़ी लदा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तिरुत्तनी पुलिस बचाव कार्य में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस स्थिति में स्थानीय जनता की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा 20 से अधिक घायल लोगों को बचाया गया। उन्हें उपचार के लिए पीराकुप्पम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तिरुत्तनी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, CISF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त; 8 जवान समेत 9 घायल, जांच शुरू
नासिक में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर दंपत्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, चंद्रपुर के जीवने परिवार में पसरा मातम
राजगड़ किले की यात्रा पड़ी भारी… पाबे घाट की गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की बस; दो की मौत, 20 घायल
Thiruttani, Tamil Nadu: An accident occurred when a speeding tipper lorry lost control and collided head-on with a bus. The crash left 5 dead and 20 injured. The injured were taken to Government Hospital for treatment. The lorry driver fled the scene, and police are investigating… pic.twitter.com/2cmmecctaB — IANS (@ians_india) March 7, 2025
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हादसे में 10 लोग घायल
तिरुत्तनी पुलिस ने बताया कि हादसे में 10 लोग घायल हो गये थे। इन्हें तिरुत्तनी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच पुरुष और एक महिला समेत छह लोगों को आगे के इलाज के लिए तिरुवल्लूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों को अतिरिक्त उपचार की आवश्यकता है, उन्हें चेन्नई सरकारी अस्पताल में भी भेजा गया है।
Tamilnadu truck and bus collide five killed in the accident 50 people were on the bus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














