मेरठ में भाजपा की क्षेत्रीय बैठक (सोर्स: नवभारत लाइव)
मेरठ

मेरठ में भाजपा का संगठनात्मक मंथन, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की बनाई रणनीति

Meerut BJP Regional Meeting: क्षेत्रीय बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की रणनीति पर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने व विपक्ष के आरोपों का जवाब देने का आह्वान किया।

कपिल सोनी, नमिता प्रजापति

Highlights

  • अनंत ओझा ने कांग्रेस पर लगाए कई आरोप

  • कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की अपील

  • 2027 विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य

Meerut BJP Strategy Meeting: भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय संगठनात्मक बैठक जानकी वन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा अभियान की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने की, जबकि प्रदेश सह-प्रभारी अनंत ओझा मुख्य अतिथि रहे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अनंत ओझा ने कांग्रेस पर जनता के बीच भ्रम फैलाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल एसआईआर के विरोध के बहाने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत में बसाने का प्रयास कर रहे हैं। ओझा ने कहा कि हाल में बैलट पेपर से हुए विधान परिषद चुनावों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तीनों सीटों पर भाजपा की जीत विपक्ष के आरोपों का जवाब है। उनके अनुसार, मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में समर्थन देकर चुनाव प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया है।

अभियान की बनी रणनीति

ओझा ने विपक्षी दलों पर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इस पदयात्रा अभियान के माध्यम से इन मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा घुसपैठ और मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की कथित नीतियों को जनता के सामने रखेगी।

पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अभियान के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और राजनीतिक रुख को जनता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी रामप्रताप चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया, जनसंपर्क और सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से विपक्ष के दावों का जवाब देंगे। साथ ही, जनता तक भाजपा सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओ के परिश्रम से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

ये लोग रहे मौजूद

संगठनात्मक बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ,संजीव सिक्का, रूपेंद्र सैनी, क्षेत्रीय मंत्री अजय भराला, वरुण पंवार,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा मेरठ से महापौर हरिकांत अहलूवालिया विधायक अमित अग्रवाल महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कमल दत्त शर्मा महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग