अयोध्या में मकान और दुकान ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमला, बोले- गरीबों को उजाड़ रही भाजपा

Akhilesh Yadav Lucknow Visit: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के मकान और दुकान ध्वस्तीकरण से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार पर गरीबों और कारोबारियों को उजाड़ने का आरोप लगाया।
Akhilesh Yadav Meets Ayodhya Demolition Victims, Demands Compensation Affected Families
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Akhilesh Yadav Ayodhya Demolition: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ रही है। हर स्तर पर मनमानी कर रही है। गरीबों की रोजी-रोटी छीन रही है। अयोध्या से लेकर मेरठ तक बड़े पैमाने पर लोगों को बेघर किया है। उनके मकानों और दुकानों को ध्वस्त करा दिया। अयोध्यावासियों के घरों, दुकानों को बिना नोटिस और उचित मुआवजा दिए ध्वस्त कर दिया। भाजपा सरकार भेदभाव का व्यवहार कर रही है। भाजपा सरकार हर व्यवस्था को तहस-नहस कर रही है, ध्वस्त कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कानून, संविधान, नियम कुछ भी नहीं मान नहीं है।

गिराए गए मकानों और दुकानों के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में अयोध्या के शासन-प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में गिराए गए मकानों और दुकानों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को बर्बाद कर दिया है। भाजपा किसी की सगी नहीं है। इससे पहले भी अयोध्या में जमीनों के अधिग्रहण में उचित मुआवजा न दिए जाने और जबरन जमीनों के कब्जे की शिकायतें आयीं थी।

Akhilesh Yadav Meets Ayodhya Demolition Victims, Demands Compensation Affected Families
गोरखपुर में सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले- 2017 से पहले बेटियों की सुरक्षा को लेकर डर का माहौल था..

तब भाजपा सरकार के रवैये से दुखी कई लोगों ने सरयू नदी में खड़े होकर भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ खाई थी। कई व्यापारी भी मिले थे जिन्होंने उचित मुआवजा नहीं देने की शिकायत की थी। भाजपा सरकार ने एक बार फिर गरीबों पर कहर ढाया है। उनके मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। घरों और दुकानों से समान भी नहीं निकालने दिया, सब ध्वस्त कर दिया। पीड़ित परिवार के लोग, बच्चे रो रहे हैं, बिलख रहे हैं, दुखी और परेशान है।

पीड़ितों का जो कुछ खोया है सरकार उनको मुआवजा देकर भरपाई करे

यादव ने सरकार से मांग की कि अयोध्या में जिन लोगों के मकान और दुकान तोड़ दिए गए हैं और पीड़ितों का जो कुछ खोया है सरकार उनको मुआवजा देकर भरपाई करे अगर भाजपा सरकार मुआवजा नहीं देगी तो समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर पीड़ित परिवारों को पूरा मुआवजा देगी, नुकसान की भरपाई और पक्का मकान दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान समाजवादी पार्टी की सरकार को दो गांवों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा था, तब सरकार से गांव के लोगों ने जो मांगा उससे ज्यादा मुआवजा दिया। पूरे गांव के लोगों को कोई शिकायत नहीं हुई। उसी तरह से सपा सरकार में अयोध्या के लोगों की भरपूर मुआवजा देकर मदद करेगी।

Akhilesh Yadav Meets Ayodhya Demolition Victims, Demands Compensation Affected Families
बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी योगी सरकार, ग्रिड फ्रीक्वेंसी और ओवरलोडिंग पर रहेगी नजर

इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन के साथ आए अयोध्या के पीड़ितों ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि रात के डेढ़ बजे मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। उनका मकान चौड़ीकरण में नहीं आ रहा था उसके बाद भी ध्वस्त कर दिया गया। हम सबके साथ जो अत्याचार हुआ उसे हमने अपनी जिन्दगी में नहीं देखा। बिना नोटिस के दुकान गिरा दी गयी। आधे घंटे में सब कुछ खत्म हो गया। पूरी दुकान और सामान मिट्टी में मिल गया। उन्हें उजाड़ दिया गया।

अखिलेश यादव ने गिनाए पीड़ितो के नाम

अखिलेश यादव ने बताया कि मुरारी सिंह और बाल गोविन्द यादव की दुकान से नकदी, जेवरात गृहस्थी का सामान, सपना राजपाल की बेकरी की दुकान से फर्नीचर, एसी, इन्वर्टर बैटरी लाखों का सामान, प्रीति चौहान के बेटे की शादी है उनका सब सामान, जेवर, घर गृहस्थी ध्वस्त हो गई। राजेन्द्र का साइबर कैफे, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कम्प्यूटर, पूनम का बुटीक का सामान और अन्य सामान इसी तरह से डा. हरीराम, उमेश, संजय झां, श्याम सुन्दर, शक्ति गुप्ता के मकानों दुकानों को ध्वस्त कर बर्बाद कर दिया गया। इसी तरह से मेरठ में भाजपा सरकार ने कारोबारियों के मकानों दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर हत्याएं हो रही है। लूट हो रही है। लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही हैं। साइबर फ्राड और महिला अपराध में यूपी नम्बर वन हो गया है। बस्ती में एक पहलवान की हत्या हो गयी। आजमगढ़ में पुजारियों की हत्या हुई। क्या यही इस सरकार का जीरो टॉलरेंस है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com