यूपी भाजपा एससी मोर्चे का संगठनात्मक विस्तार; विकास किशोर समेत 12 नेताओं को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

UP SC Morcha New Team: भाजपा ने उप्र अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम में विकास किशोर समेत 12 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है, जबकि 4 प्रदेश महामंत्री 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
BJP Announces New Uttar Pradesh SC Morcha Team, Vikas Kishore Named State Vice President
भाजपा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BJP UP SC Morcha Team: भाजपा ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के नई कार्यकारिणी के मुताबिक प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया समेत कई पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिसके मुताबिक नई टीम में मोहनलालगंज के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर को प्रदेश के नए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

बता दें कि विकास किशोर के अलावा भाजपा ने 11 अन्य नेताओं को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। जिनमें अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरन सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नंद किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महन्धा, हरीराम रावत, आदेश कोरी और अनिता सिद्धार्थ के नाम शामिल हैं।

इन चार नेताओं को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

भाजपा के लिस्ट के मुताबिक नई प्रदेश टीम में चार नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इनमें पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास के नाम शामिल हैं। साथ ही संगठन में 12 प्रदेश मंत्री और अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई।

भाजपा द्वारा जारी की गई लिस्ट
भाजपा द्वारा जारी की गई लिस्ट(सोर्स- सोशल मीडिया)
BJP Announces New Uttar Pradesh SC Morcha Team, Vikas Kishore Named State Vice President
Agra: जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय लल्लू, बोले- हजार बार कहेंगे वोट चोर.....

प्रदेश कोषाध्यक्ष, धीरज प्रधान वाल्मीकि को बनाया गया, जबकि राहुल सोनकर और रोहित चौधरी को सह-कोषाध्यक्ष और राजकिशोर छारी को प्रदेश कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा ने परमानंद भारती और अमन कुमार वाल्मीकि को सह-कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी है।

अपराजिता सिंह, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त

अपराजिता सिंह को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है तो वहीं अनुज नाग और सूरज सोनकर को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा डॉ. विनोद कनौजिया को प्रदेश के शोध विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

BJP Announces New Uttar Pradesh SC Morcha Team, Vikas Kishore Named State Vice President
अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

6 क्षेत्रों में अध्यक्षों की नियुक्ति

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने एससी मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। पश्चिम क्षेत्र में अखिल कुमार, ब्रज क्षेत्र में विशाल वाल्मीकि, कानपुर में सलील श्रीवास्तव, अवध क्षेत्र में अरुण रावत, काशी में शैलेश राम और गोरखपुर क्षेत्र में विजय सोनकर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई टीम के गठन के साथ-साथ भाजपा ने एससी मोर्चा के प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर के संगठनात्मक ढांचे में भी विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार प्रदेश पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जिम्मेदारियों के बारें में बताया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com