Agra: ‘सपा गठबंधन धर्म नहीं जानती’; परिवार और गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव पर जमकर बरसे भूपेंद्र चौधरी

Bhupendra Chaudhary Agra Visit: प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सपा में अंतर्विरोध का दावा किया और 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होने की जानकारी दी।
Bhupendra Singh Chaudhary Agra Visit: BJP Leader Targets Akhilesh Yadav and Samajwadi Party
भूपेंद्र चौधरी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhupendra Singh Chaudhary Statement In Agra: आगरा के प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को आगरा पहुंचकर समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव परिवार और गठबंधन, दोनों को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं। समाजवादी पार्टी गठबंधन धर्म को नहीं जानती और चुनाव नजदीक आने के साथ पार्टी के भीतर चल रहे अंतर्विरोध भी सामने आने लगेंगे।

सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के गठबंधन को लेकर दिए जा रहे बयान उनकी असमंजस की स्थिति को दर्शाते हैं। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और यादव परिवार में भारी अंतर्विरोध है। चुनाव से पहले परिवार के भीतर की स्थिति सभी के सामने स्पष्ट हो जाएगी।

Bhupendra Singh Chaudhary Agra Visit: BJP Leader Targets Akhilesh Yadav and Samajwadi Party
चंदौली सांसद की फेसबुक टिप्पणी से गरमाई सियासत; सपा नेताओं ने किया पलटवार, बोले- यही कारण है कि 2000 के बाद..

जयंत चौधरी को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एनडीए का हिस्सा है और वह प्रदेश में विकास की यात्रा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा और समाजवादी पार्टी का सफाया करने के लिए तैयार है।

यूजीसी रोलबैक को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात और आवाज उठाने का अधिकार है। हालांकि उन्होंने प्रदर्शन के पीछे देश विरोधी ताकतों के होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी ताकतें लोगों में भ्रम फैलाकर देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं।

टिकट कटने के सर्वे की जानकारी नहीं

विधायकों के टिकट कटने को लेकर चल रहे सर्वे के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी सर्वे की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि टिकट देने का निर्णय भाजपा की चुनाव समिति करती है। अभी से टिकट को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

Bhupendra Singh Chaudhary Agra Visit: BJP Leader Targets Akhilesh Yadav and Samajwadi Party
UP Board में बड़ा बदलाव; अब रटने के बजाय ज्ञान और समझ की होगी परख, अनुप्रयोग क्षमता पर आधारित होंगे प्रश्न

बापू नगर मामले में विभाग से करेंगे बात

बापू नगर में सिंचाई विभाग की ओर से जारी नोटिस के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वह संबंधित विभाग से पूरे मामले की जानकारी लेंगे और यह पता करेंगे कि नोटिस किस आधार पर और किन परिस्थितियों में जारी किया गया है।

17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान गांव-गांव यात्राएं निकाली जाएंगी और आगरा में करीब 25 स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचना है।

इससे पहले भूपेंद्र चौधरी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ आगरा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com