भरभराकर गिरी निर्माणाधीन कॉलेज गेट की दीवार (सोर्स- नवभारत लाइव)
मथुरा

Mathura: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन कॉलेज गेट की दीवार, मलबे में दबे दो मजदूर

Mathura Wall Collapse: गोवर्धन थाना क्षेत्र में गिरिराज परिक्रमा मार्ग किनारे निर्माणाधीन इंटर कॉलेज के गेट की दीवार गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Giriraj Parikrama Wall Collapse: मथुरा गोवर्धन थाना क्षेत्र में गिरिराज परिक्रमा मार्ग किनारे निर्माणाधीन राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के गेट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान मलबे में दबने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और अन्य मजदूरों ने किसी तरह मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला।

प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए किया रेफर

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के गेट का सौंदर्यीकरण कार्य ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से कराया जा रहा था। इसी निर्माण कार्य के दौरान गेट की दीवार अचानक मजदूरों के ऊपर जा गिरी।

भरभराकर गिरी निर्माणाधीन कॉलेज गेट की दीवार

हादसे के बाद मौके पर निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूर बिना पर्याप्त सेफ्टी उपकरणों के काम कर रहे थे।

मौके पर दिखे मांस और हड्डियों के टुकड़े

हादसे के बाद घटनास्थल पर मलबा बिखरा पड़ा रहा। मौके पर मांस और हड्डियों के टुकड़े भी दिखाई देने की बात सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है। वहीं, हादसे के बाद संबंधित अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर भी लोगों में नाराजगी दिखाई दी।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने और घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन