आगरा में फिर बेबस दिखा सिस्टम: पिनाहट में कीचड़ भरे रास्ते से शव ले जाने का वीडियो वायरल

Rural Road Crisis In Agra: बड़ापुरा गांव में बदहाल और कीचड़ से भरे रास्ते से शव ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। शिकायत पर SDM और BDO ने निरीक्षण कर जल्द रास्ता दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
Agra Rural Road Crisis Body Carried Through Muddy Road in Pinahat Village
बड़ापुरा गांव(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Agra Rural Road Condition: आगरा में बदहाल रास्तों और जलभराव की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। कभी प्रसूता को ट्यूब या टायर के सहारे जलभराव पार कराना पड़ता है, कभी चारपायी पर लिटाकर पानी के बीच से ले जाना पड़ता है और कभी खराब सड़क का हवाला देकर एंबुलेंस आगे जाने से इनकार कर देती है। अब पिनाहट क्षेत्र से सामने आए एक वीडियो ने ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कीचड़ से भरे रास्ते से शव ले जाने का वीडियो वायरल

पिनाहट के बड़ापुरा गांव में कीचड़ से भरे रास्ते से शव ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग शव को बेहद खराब और कीचड़युक्त रास्ते से लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का यह रास्ता लंबे समय से बदहाल है। बारिश के बाद हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।

Agra Rural Road Crisis Body Carried Through Muddy Road in Pinahat Village
विनोद साहनी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, तीन आरोपी गिरफ्तार

रास्ते की बदहाली को लेकर ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की गई। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रधान पर विकास कार्यों में लापरवाही बरतने और रास्ते की समस्या का समाधान नहीं कराने का आरोप लगाया है।

SDM और BDO ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

शिकायत के बाद SDM और BDO मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर समस्या की जानकारी ली। अधिकारियों ने मौके पर रास्ते की स्थिति का निरीक्षण भी किया। SDM ने संबंधित अधिकारियों को जल्द रास्ता दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों को अब प्रशासनिक निरीक्षण के बाद राहत की उम्मीद है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब बारिश के दौरान आगरा के ग्रामीण इलाकों से बदहाल रास्तों की तस्वीरें सामने आई हों। ऐसे में सवाल यही है कि क्या हर बार किसी गंभीर स्थिति या वीडियो वायरल होने के बाद ही प्रशासन की नजर इन रास्तों पर जाएगी?

फिलहाल अधिकारियों के निर्देश के बाद ग्रामीण रास्ते की मरम्मत और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान का इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com