लखनऊ का मौसम अपडेट (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

यूपी में अब सताने लगी ठंड, रात में तापमान 5 डिग्री तक गिरा, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन

Uttar Pradesh Temperature: बीते 48 घंटों में रात के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आगामी तीन दिन राजधानी के मौसम और तापमान में विशेष परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • यूपी में गिरने लगा रात का तापमान, पछुआ से बढ़ी ठंड

  • लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  • हवा का रुख बदलने से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना

Westerly Winds Bring Cold: उत्तर भारत में ठंड का आगाज हो गया है। पछुआ हवाओं ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी समेत कई जिले में ठंड बढ़ा दी है। राजधानी लखनऊ में भी सर्दी की दस्तक हो चुकी है। बीते 48 घंटों में रात के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मंगलवार को हवा की सुस्त रफ्तार से धूप के तेवर कुछ तल्ख रहे। हवा में नमी की कमी के चलते कोहरा भी कम हुआ।

इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिन राजधानी के मौसम और तापमान में विशेष परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है।

बदलने वाला है हवाओं का रुख

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन राजधानी के मौसम और तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद हवाओं का रुख बदलकर पुरवा हो जाएगा।

इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान भी 4.3 डिग्री की गिरावट के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

सुबह और शाम बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया। बीते दो दिनों में अधिकांश जिलों में रात के पारे में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है।

हालांकि, दिन और रात का तापमान अब नवंबर के मध्य के सामान्य स्तर के आसपास पहुंच गया है। मंगलवार सुबह ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के दोनों मौसम संभागों पूर्वी और पश्चिमी में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला।

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, अल्बानीज को ब्लू पॉटरी; PM मोदी ने विदेशी नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? PHOTOS

आज़म खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेता प्रतिपक्ष

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट