उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

Western Disturbance In North India: उत्तर भारत के कई हिस्सों में कुछ दिनों के भीतर बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
weather update today
उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंडसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • आने वाले 4 दिनों में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

  • बारिश के बाद 14 नवंबर के बाद से बढ़ सकती है ठंड

  • चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर में होगी बारिश

Today Weather Update: भारत में नवंबर के महीने में मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। खासकर, उत्तर भारत की बात करें तो यहां 12 से 14 नवंबर के बीच चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। साथ ही साथ लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू- कश्मीर में भी बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में 10 से 14 नवंबर को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 10, 11 और 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद क्षेत्र में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं 12 और 13 नवंबर को इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

इतना ही नहीं, 10 से 14 नवंबर के बीच आइसोलेटेड तूफान, बिजली चमकने की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी 13 और 14 नवंबर को जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड में भी 8 से 10 नवंबर और 13 व 14 नवंबर को भी भारी बारिश हो सकती है। पंजाब में भी 12 से 14 नवंबर के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

weather update today
Maharashtra Weather: दिवाली के बाद महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम? मुंबई-पुणे समेत जानें पूरे राज्य का हाल

बारिश से अचानक गिरेना तापमान, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में कुछ ही दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। बारिश के बाद ठंड बढ़ेगी। फिलहाल नवंबर के शुरुआत में उत्तर भारत में शुष्क मौसम देखने को मिल रहा है। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि आदमपुर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

weather update today
IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

अचानक गिरेगा तापमान, बढ़ेगी कंपकंपी

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल नवंबर की शुरुआत में उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना हुआ था। हालांकि, अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि आदमपुर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते उत्तर भारत के तापमान में गिरावट आ सकती है। साथ ही साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के राज्यों में रात की ठंड बढ़ने के आसार जताए गए हैं।