UP Weather: उत्तर प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून; मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी, 51 जिलों में अलर्ट

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने यूपी के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें 13 जिलों में ऑरेंज और 38 जिलों में येलो अलर्ट शामिल है।
UP Weather Alert: Rain Warning Issued for 51 Districts, Orange Alert 13 Districts
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Uttar Pradesh Weather Updates: मानसून की विदाई लगभग तय हो चुकी थी लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मानसून की वापसी हो गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिनमें 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट वही 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौकम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, सुल्तानपुर, रायबरेली, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, अंबेडकर नगर, संतकबीर नगर और गोरखपुर जैसी जगहें शामिल है। इन जिलों में आज भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही साथ हवाएं ऐसे चलेंगी जैसे तूफान आ गया हो।

UP Weather Alert: Rain Warning Issued for 51 Districts, Orange Alert 13 Districts
हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिनें लखनऊ, उन्नाव, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर, कानपुर, फर्रुखाबाद, जालौन, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, औरैया, झांसी, ललितपुर, मिर्जापुर, मैनपुरी, प्रयागराज, सोनभद्र, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, उरई, आगरा, मथुरा समेत 38 जिलों के नाम शामिल है। यहां बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी लगातार बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार इन 51 जिलों में तूफान की तरह हवाएं चलेंगी जिससे नुकसान होने की भी संभावना जताई गई है। लोगों से आवश्यक कार्य न होने पर घरों में रहने की अपील की गई है।

अयोध्या में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में बारिश का यह दौर 27 सितंबर तक जारी रहेगा। बता दें कि यूपी अयोध्या में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण जिला प्रशासन ने शुक्रवार को नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कहीं-कहीं 40 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी। इतना ही नहीं गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com