सीएम योगी (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ

चुनाव से पहले योगी सरकार ला सकती है ₹50 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, युवाओं-पेंशनधारकों को भी मिल सकती है सौगात

UP Supplementary Budget: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार करीब ₹50 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट ला सकती है। इसमें महिलाओं को ₹40 हजार देने वाली योजना समेत नई योजनाओं के लिए धन का प्रावधान संभव है।

राजेश कुमार मिश्र, स्निग्धा श्रीवास्तव

Uttar Pradesh Supplementary Budget: विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को सौगात बांटने और नयी योजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्दी ही एक और अनुपूरक बजट ला सकती है। संभावित अनुपूरक बजट का आकार 50000 करोड़ के करीब हो सकता है और इसमें महिलाओं को 40000 रूपये दिए जाने संबंधी योजना के लिए धनराशि का प्रावधान रहेगा। प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने इस प्रस्तावित अनुपूरक बजट के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक सरकार में विभिन्न विभागों से अनुपूरक बजट के लिए प्रस्ताव मांगे जाने का काम शुरू हो गया है। प्रस्तावों के आने व उनके परीक्षण के बाद अनुपूरक का आकार तय होगा। माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह ही भारी-भरकम अनुपूरक बजट लाया जा सकता है। इससे पहले योगी सरकार ने मानसून सत्र में 59019 करोड़ रूपये का बजट पेश किया था।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रूपये का सालाना बजट पेश

इससे पहले योगी सरकार ने फरवरी में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रूपये का सालाना बजट पेश किया था। हाल ही में प्रदेश सरकार ने आने वाले दिनों में एक करोड़ महिलाओं को 40000 रूपये उद्यम शुरू करने के लिए देने की योजना बनाई है। इस योजना के लिए 40000 करोड़ रूपये की आवश्यकता हो सकती है।

अधिकारियों का कहना है कि अनुपूरक बजट में इस योजना के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग को 20000 करोड़ रूपये की आरंभिक धनराशि का प्रावधान किया जा सकता है। इसके अलावा योगी सरकार विधानसभा चुनावों से पहले ही कुछ नई एक्सप्रेस वे परियोजनाओं पर भी काम शुरू कर सकती है। मानसून सत्र में पेश अनुपूरक बजट में प्रदेश भर में बन रहे विभिन्न एक्सप्रेस वे के लिए 15310 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया था।

परियोजनाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से हो सकता है आवंटन

परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए इस मद में कुछ और धनराशि का आवंटन किया जा सकता है। उस अनुपूरक में गंगा एक्सप्रेसवे को विस्तार देते हुए प्रयागराज-मिर्जापुर, वाराणसी-चंदौली व सोनभद्र तक बनने वाले विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए अनुपूरक बजट में 6500 करोड़ रूपये निर्माण कार्यों के लिए वहीं 2300 करोड़ रूपये जमीन खरीद के लिए आवंटित किया गया था।

अगले साल विधानसभा चुनावों के चलते योगी सरकार वर्ष 2027-28 के लिए अंतरिम बजट ही पेश कर सकेगी जिसमें वेतन-पेंशन के अलावा आवश्यक खर्चों का ही प्रावधान किया जा सकेगा। अंतरिम बजट से पहले विशेष सदन बुलाकर एक बार फिर से अनुपूरक बजट लाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

इस बार के अनुपूरक में महिलाओं के अलावा युवाओं के लिए भी किसी लोक भावन योजना का एलान करते हुए उसके लिए धनराशि का प्रावधान किया जा सकता है। साथ ही दिव्यांगजन पेंशन व वरिष्ठ नागरिक पेंशन की राशि को बढ़ाते हुए इसके लिए भी धनराशि आवंटित की जा सकती है।

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर