गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

Chandrapal Singh Lodhi Accident: बुलंदशहर के डिबाई से MLA चंद्रपाल सिंह लोधी गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। फॉर्च्यूनर के खंभे से टकराने के बाद उनको AIIMS ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
Chandrapal Singh Lodhi Accident video
गंगा एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंटSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

BJP MLA Chandrapal Singh Lodhi Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार शाम सड़क हादसे में घायल हो गए। गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी फॉर्च्यूनर के सामने अचानक दूसरी गाड़ी आ गई। उसे बचाने की कोशिश में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में विधायक समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

तेज बारिश के बीच हुआ हादसा

हादसा बीबी नगर थाना क्षेत्र के पोटा काबुलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर शाम करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी और सड़क पर पानी जमा था। दूसरी गाड़ी के अचानक सामने आने पर ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। इसी दौरान फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगा खंभा टूट गया और फॉर्च्यूनर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

Chandrapal Singh Lodhi Accident video
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; कार पलटने से तीन की मौत, दिल्ली से बलिया जा रहे थे पांच लोग

विधायक समेत तीन घायल

हादसे में 63 वर्षीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके PRO अनूप सिंह और सुरक्षा गार्ड भी घायल हुए। ड्राइवर विनोद कुमार को ज्यादा चोट नहीं आई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। विधायक को पहले हापुड़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

AIIMS में चल रहा इलाज

रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं उनके PRO और सुरक्षा गार्ड की चोटें मामूली बताई गई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को एक्सप्रेसवे से हटवाया।

Chandrapal Singh Lodhi Accident video
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, चलती बस में लगी आग, 9 लोगों की जलकर मौत, यात्रियों ने खिड़की से कूद कर बचाई जान

बताया गया है कि विधायक सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से गाजियाबाद के लिए रवाना हुए थे। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर हापुड़ बॉर्डर के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय वाहन की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे बताई जा रही है। हालांकि, हादसे के कारणों और वाहन की वास्तविक गति की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com