पंकज चौधरी, सीएम योगी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ

यूपी BJP के 209 उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल, योगी बोले- अभी शुरू ही नहीं हुई टिकट की प्रक्रिया

UP BJP Candidate List: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा के 209 उम्मीदवारों की कथित सूची को फर्जी बताया। कहा कि कोई सूची न तो तैयार की गई है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • योगी-पंकज चौधरी ने 209 उम्मीदवारों की लिस्ट को फर्जी बताया

  • भाजपा ने कहा- कोई सूची तैयार नहीं हुई

  • 2027 चुनाव के लिए टिकट चयन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई

UP Election BJP Candidate: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा के 209 उम्मीदवारों की कथित सूची जारी होने की खबरों पर पार्टी ने सफाई दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साइन वाला प्रेसनोट जारी कर इन खबरों को गलत बताया है। पार्टी ने साफ कहा है कि 209 उम्मीदवारों की कोई सूची न तो तैयार की गई है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है।

209 उम्मीदवारों की सूची को बताया झूठी खबर

भाजपा की ओर से 15 नवंबर को जारी बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ समाचार माध्यमों, लोगों और संस्थाओं की ओर से ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 209 उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भी भेज दी गई है।

पार्टी ने इन खबरों को पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बताया है। पार्टी ने कहा गया है कि भाजपा इस फर्जी खबर का पूरी तरह खंडन करती है।

अभी शुरू नहीं हुई टिकट देने की प्रक्रिया

भाजपा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से ऐसी कोई सूची नहीं बनाई गई है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। पार्टी एक अनुशासित संगठन है। यूपी विधानसभा चुनाव या किसी दूसरे चुनाव में उम्मीदवारों को चुनने की एक तय प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और लोकतांत्रिक तरीके से होती है। फिलहाल उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है।

कार्यकर्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

पार्टी ने कहा कि इस तरह की खबरें फैलाने के पीछे कुछ लोगों का मकसद पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम और डर का माहौल बनाना हो सकता है। भाजपा ने अपने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें।

पार्टी ने कहा कि किसी भी जानकारी को सही मानने से पहले उसकी पुष्टि करें और केवल भाजपा के आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट