यूपी चुनाव से पहले जनता के बीच उतरेंगे सीएम योगी, गोरखपुर से शुरू होगा भाजपा का जनचौपाल अभियान

Yogi Adityanath Jan Chaupal: यूपी चुनाव से पहले भाजपा सीधे जनता से जुड़ने की नई पहल करने जा रही है। जनचौपाल अभियान की शुरुआत 19 नवंबर को सीएम योगी अपने गृह जनपद गोरखपुर से करेंगे।
Yogi Adityanath Jan Chaupal
सीएम योगी के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • योगी गोरखपुर से भाजपा के प्रदेशव्यापी जनचौपाल अभियान की शुरुआत करेंगे

  • सीएम योगी लोगों की समस्याएं, सुझाव और योजनाओं से जुड़े अनुभव सीधे सुनेंगे

  • अभियान में मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों को जिम्मेदारी दी जाएगी

Gorakhpur BJP Jan Chaupal: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जनता से सीधे जुड़ने की नई पहल करने जा रही है। पार्टी के प्रदेशव्यापी जनचौपाल अभियान की शुरुआत 19 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद गोरखपुर से करेंगे।

इसके लिए गोरखपुर महानगर के दीनदयाल नगर मंडल को चुना गया है। मुख्यमंत्री टाउन हॉल मैदान में जनचौपाल लगाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

जनता से बात करेंगे सीएम योगी

इस जनचौपाल का मकसद सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। इसमें सीएम खुद लोगों के बीच मौजूद रहेंगे। आम लोग अपनी समस्याएं, सुझाव और सरकारी योजनाओं से जुड़े अनुभव सीधे उनके सामने रख सकेंगे। यानी इस कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ जनता की बात सुनने पर भी जोर रहेगा।

2027 चुनाव से पहले भाजपा की नई रणनीति

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा इस अभियान के जरिए सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना चाहती है। पार्टी की कोशिश है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी केवल प्रचार माध्यमों या संगठन के जरिए ही नहीं, बल्कि सीएम के सीधे संवाद के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचे।

इसके साथ ही जनचौपाल के जरिए योगी सरकार को जनता की प्रतिक्रिया जानने और स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने का मौका मिलेगा।

Yogi Adityanath Jan Chaupal
रावण ने भेष बदला, सीता मां चली गई... सपा के नए पोस्टर से मची हलचल, रावण से की योगी सरकार की तुलना

बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

इस अभियान को सफल बनाने में भाजपा संगठन की जमीनी इकाइयों की अहम भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, मंडल की पूरी टीम और पार्षदों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

संगठन के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों से लोगों को जनचौपाल में शामिल कराने और कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटेंगे। इसके जरिए पार्टी बूथ और मंडल स्तर पर अपने संगठन को भी सक्रिय करेगी।

गोरखपुर से पूरे प्रदेश में शुरू होगा अभियान

भाजपा संगठन ने जनचौपाल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। गोरखपुर से शुरू होने वाला यह अभियान आगे प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी चलाया जाएगा। इसके जरिए पार्टी जनता से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याओं को सुनने का प्रयास करेगी।

ऐसे में 19 नवंबर को गोरखपुर में होने वाली जनचौपाल सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की नई जनसंपर्क रणनीति की शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है।

Yogi Adityanath Jan Chaupal
छठ महापर्व में सीएम योगी ने अपनाया भोजपुरी स्टाइल, इस खास अंदाज में दी प्रदेशवासियों को बधाई