आजम खान (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

आखिरकार जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खान, रिहाई पर बेटे अब्दुल्ला आजम ने कहा- Tiger Is Back

Azam Khan Granted Interim Bail: आजम खान के बेटे एवं विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि उनके पिता को राजनीतिक साजिश के तहत जेल में रखा गया था, लेकिन न्यायालय ने सच का साथ दिया और आज वह आजाद होकर बाहर आ गए।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद डासना जेल से रिहा हुए आजम खान

  • अपने बेटे और विधायक अब्दुल्ला आजम से मिलकर हुए भावुक, उसे चूमा

  • लगभग 18 दिन बाद जेल से बाहर आ गए आज़म खान, समर्थकों में दिखा उत्साह

Azam Khan Released from Ghaziabad Jail: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान गाजियाबाद जिला कारागार से रिहा हो गए। उनकी रिहाई के मौके पर जेल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा। उनके बेटे और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रिहाई के बाद बेटे ने उत्साह जताते हुए कहा– टाइगर इज बैक।

आजम खान को लेने उनके बेटे एवं विधायक अब्दुल्ला आजम भी डासना जिला कारागार पहुंचे। जेल गेट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता को राजनीतिक साजिश के तहत जेल में रखा गया था, लेकिन न्यायालय ने सच का साथ दिया और आज वह आजाद होकर बाहर आ गए हैं।

रामपुर जायेंगे आजम खान

डासना जेल से आजम खान रिहा हुए हैं तो लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस बीच लोगों ने आजम खान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। आजम खान लेने उनके बेटे अब्दुल आजम और अदीब खान पहुंचे है। जेल से निकलकर आजम खान अपने बेटों के साथ रामपुर जाएंगे।

जेल से छूटे आजम खान का पहला रिएक्शन

जेल से निकालकर सपा नेता आजम खान ने सबसे पहले अपने बेटे को चूमा और दुलारा। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जेल से निकलते ही वो सीधे अपने गाड़ी में बैठे और अपने बेटों के साथ रामपुर के लिए निकल गए। इस दौरान आजम के समर्थक बेहद बेकाबू दिखे। उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान विधायक अब्दुल्ला आजम ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह का हुड़दंग न करें और पिता की रिहाई को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ईडी द्वारा की गई आजम खान की गिरफ्तारी को अवैध माना और उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद गाजियाबाद कोर्ट में जमानत की औपचारिकताएं पूरी होने पर बुधवार को उन्हें गाजियाबाद जिला कारागार से रिहा किया गया। हालांकि ईडी ने इस रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिस पर फैसला 19 नवंबर को आएगा।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट