आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज; पत्नी-बेटे की सजा पर भी रोक

Azam Khan Supreme Court Relief: आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने आजम खान को मिली राहत को चुनौती देने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी है।
azam khan
आजम खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Azam Khan Fake Birth Certificate Case: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने आजम खान को मिली राहत को चुनौती देने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी है। साथ ही उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की सजा पर भी रोक लगा दी है।

इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद आजम खान को मिली राहत के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की याचिका खारिज करते हुए आजम खान को मिली राहत के फैसले को बरकरार रखा। वहीं, कोर्ट ने तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम खान की सजा पर भी रोक लगा दी है। इस फैसले से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में तीनों को राहत मिली है।

खबर को अपडेट किया जा रहा है...