आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम रिहा, समर्थकों ने कारागार के बाहर मनाया जश्न...सोशल मीडिया पर हरदोई जेल हुआ ट्रेंड

उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम 17 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई थी।
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम रिहा, समर्थकों ने कारागार के बाहर मनाया जश्न...सोशल मीडिया पर हरदोई जेल हुआ ट्रेंड
अब्दुल्ला आजम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

हरदोईः उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम 17 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर होने के बाद रिहाई का आदेश परवाना जेल प्रशासन को भेजा था। गौरतलब है कि बर्थ सर्टिफिकेट के मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया था। इसके बाद 7 साल की उन्हें सजा सुनाते हुए न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए रामपुर जिला जेल भेज दिया गया था।

अब्दुल्ला आजम की रिहाई की खबर लगते हुए उनके समर्थको में काफी उत्साह था। आज जब से जेल से निकल आजम तो बड़ी संख्या में जेल के बाहर एकत्रित समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या पुलिसकर्मी जेल के बाहर तैनात रहे।

पूर्व विधायक की रिहाई के बाद उनके समर्थकों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। वहीं इस जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ घंटों में अब्दुल्ला आजम और हरदोई जेल सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेंड करने लगा है।

बता दें कि उनके साथ ही उनके पिता आजम खान और मां तजीन फात्मा को भी जेल भेज दिया गया था। सुरक्षा कारणों से आजम खान को सीतापुर, अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल शिफ्ट किया गया था। तब से आजम और अब्दुल्ला जेल में ही हैं। हालांकि, तजीन फात्मा जमानत पर रिहा हैं। अब अब्दुल्ला भी सलाखों से बाहर आ गए हैं।

हरदोई जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम भले ही मंगलवार को सलाखों से बाहर आ जा गए, लेकिन बाहर भी उन्हें कई शर्तों का पालन करना पड़ेगा। अदालत ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है, जिनमें जमानत अवधि में देश नहीं छोड़ सकेंगे। कोर्ट ने अपने आदेश में चार शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने कहा है कि बिना न्यायालय की अनुमति के अब्दुल्ला आजम देश नहीं छोड़ेंगे, प्रत्येक तिथि पर न्यायालय में हाजिर होंगे और गवाहों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे एवं विचारण में पूरा सहयोग करेंगे।