जितेंद्र श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त पश्चिम लखनऊ (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ में शराब की दुकान में चोरी के 9 दिन बाद पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली; 3 फरार

Lucknow Police Encounter: लखनऊ के पारा इलाके में शराब की दुकान में चोरी के मामले में रविवार रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • लखनऊ में चोरी के 9 दिन बाद पुलिस का एक्शन

  • मुठभेड़ में एक आरोपी को लगी गोली, 3 आरोपी फरार

  • शटर तोड़कर दुकान से 32 हजार रुपये और शराब की बोतलें चुराई थीं

Lucknow Liquor Shop Theft: लखनऊ के पारा इलाके में शराब की दुकान में चोरी के मामले में रविवार रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सदरौना के पास एक बाग में चार आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम को देखकर सभी भागने लगे।

इसी दौरान आरिफ नाम के आरोपी ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।

घायल आरोपी की पहचान मानक नगर निवासी आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

शटर तोड़कर 32 हजार रुपये और शराब चुराई थी

चोरी की वारदात 13 नवंबर की रात भपटामऊ बुद्धेश्वर स्थित शराब की दुकान में हुई थी। दुकान मालिक गौरव जायसवाल के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे चार आरोपी शटर तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने दुकान में रखे करीब 32 हजार रुपये और अंग्रेजी शराब की कई बोतलें चोरी कर लीं।

सुबह करीब 7:30 बजे दुकान पहुंचने पर गौरव को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने लखनऊ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। चारों वारदात के बाद से फरार थे।

मुखबिर की सूचना पर बाग में पहुंची थी पुलिस

पुलिस को रविवार रात करीब 10:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि चारों आरोपी सदरौना के पास एक बाग में मौजूद हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरिफ ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। इस दौरान हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। बाकी तीन आरोपी भाग निकले।

डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। उसे अस्पताल भेजा गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल