पुलिस ने पत्नी समेत सिपाही प्रेमी को गिरफ्तार किया (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ में लाइब्रेरी की लव स्टोरी का खौफनाक मोड़, पति की 6 लाख में सुपारी दी, सिपाही प्रेमी समेत पत्नी अरेस्ट

Lucknow Husband Murder Conspiracy: लखनऊ में पत्नी ने अपने पुलिसकर्मी प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की सुपारी दे डाली। पुलिस के मुताबिक, इसके लिए 6 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • अनुराग शुक्ला पर जानलेवा फायरिंग मामले का खुलासा

  • पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की सुपारी दी थी

  • सिपाही प्रेमी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Lucknow Husband Murder Plot Wife Lover arrest: लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में अनुराग शुक्ला पर हुई जानलेवा फायरिंग का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, अनुराग की पत्नी आशी मिश्रा ने अपने कथित प्रेमी नितिन राणा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए 6 लाख रुपये में सुपारी तय की गई थी।

पुलिस ने इस मामले में आशी मिश्रा और उसके कथित प्रेमी नितिन राणा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नितिन उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी है और उसकी तैनाती लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में थी। वहीं, फायरिंग में शामिल मनोज राजपूत अभी फरार है।

2022 में लाइब्रेरी में हुई थी मुलाकात

पुलिस के मुताबिक, आशी और नितिन की मुलाकात साल 2022 में एक लाइब्रेरी में हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। साल 2025 में आशी की शादी अनुराग शुक्ला से हो गई, लेकिन इसके बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा।

पुलिस का कहना है कि आशी ने नितिन के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। इसमें मयंक वशिष्ठ, शुभम शर्मा और अन्य लोगों को शामिल किया गया। अनुराग की हत्या के लिए 6 लाख रुपये की सुपारी तय हुई थी।

26 अक्टूबर को की रेकी, 28 को की फायरिंग

पुलिस जांच के अनुसार, 26 अक्टूबर को आरोपी लखनऊ पहुंचे और अनुराग की गतिविधियों तथा आने-जाने के ठिकानों की रेकी की। इसके बाद 28 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे पुरनिया चौराहे के पास केंद्रीय भवन के गेट के नजदीक मातुल्य फास्ट फूड दुकान के बगल में अनुराग पर फायरिंग की गई।

हमले में अनुराग के दाहिने हाथ की बाजू में गोली लगी थी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, पहली कोशिश के बाद भी आरोपी दोबारा हत्या की योजना बना रहे थे।

मेरठ से चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, नितिन ने दूसरी बार हत्या की योजना बनाने के लिए आरोपियों को मेरठ बुलाया था। इसके बाद डीसीपी उत्तरी की स्वाट और सर्विलांस टीम तथा अलीगंज पुलिस ने मेरठ के मलियाना फाटक के पास दबिश दी। यहां से मयंक वशिष्ठ, शुभम शर्मा, शिवम राजपूत और नितिन राणा को गिरफ्तार किया गया। मुख्य साजिशकर्ता बताई गई आशी मिश्रा को लखनऊ से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल और 1,360 रुपये बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल तमंचा अभी नहीं मिला है। आरोपियों ने उसे रास्ते में फेंकने की बात बताई है।

डीसीपी ने पुलिस टीम को दिया इनाम

मामले में बीएनएस की धारा 109 और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। मयंक और शुभम के खिलाफ बागपत के बड़ौत थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी मनोज राजपूत की तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी उत्तरी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?