पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर,अकबरपुर में ट्रकों की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, केबिन में फंसा ड्राइवर

Akbarpur Purvanchal Expressway Accident: अकबरपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
Purvanchal Expressway Accident
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्‍कर(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अकबरपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे दो ट्रकों की टक्‍कर

  • दो लोगों की मौत, एक ड्राइवर गंभीर घायल

  • एक ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Akbarpur Truck accident: अकबरपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के कारण भीषण हादसा हो गया। बुधवार को अकबरपुर के दोस्तपुर के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में ही फंस गया।

इधर, यूपी पुलिस ने कोहरे के चलते एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट को कम करने के लिए आदेश जारी कर दिया है।

Purvanchal Expressway Accident
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं, 2 लोग घायल, सुल्तानपुर में होनी है पेशी

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

ड्राइवर के ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। गंभीर रूप से घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किया।

तेज रफ्तार पर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

इधर, यूपी पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट को लेकर नया आदेश जारी कर दिया है।

पुलिस ने कोहरे के चलते गाड़ियों की स्‍पीड कम करने का कहा। पूर्वांचल, बुंदेलखंड, आगरा-लखनऊ, गोरखपुर लिंक और गंगा एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट 50 से 80 किलोमीटर पर घंटा कर दी गई है। कारें 80, बसें 60 और मालवाहक वाहन 50 kmph से ज्यादा स्‍पीड में नहीं दौड़ पाएंगे।

Purvanchal Expressway Accident
पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर एनकाउंटर में ढेर, पैसे लेकर मर्डर करता था, एक बैरियर पर खत्म