पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

झांसी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 84 वारंटी दबोचे, 5 की तलाश में पहुंचे तो पता चला मौत हो चुकी

Jhansi Police Warrant Arrest: झांसी में सभी थानों की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर कुल 84 वारंटियों को गिरफ्तार किया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा रहा।

आकाश साहू, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • झांसी में पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाया बड़ा अभियान

  • सभी थानों की पुलिस ने दबिश देकर 84 वारंटियों को गिरफ्तार किया

  • जांच में पता चला 5 वारंटियों की मौत हो चुकी

Jhansi Police Special Campaign: झांसी में अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को बड़ा अभियान चलाया। एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थानों की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर कुल 84 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

इस दौरान न्यायालय की ओर से जारी 100 गैर जमानती वारंट (NBW) का तामीला कराया गया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा रहा।

पुलिस की जांच में पांच वारंटी मृत मिले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान की जिम्मेदारी एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार और एसपी सिटी प्रीति सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों को सौंपी गई थी।

अभियान के दौरान झांसी के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने वारंटियों की तलाश में दबिश दी। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान कई अहम जानकारियां भी सामने आईं। कार्रवाई में 10 वारंट रिकॉल कराए जाने की जानकारी मिली, जबकि एक मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, पुलिस की जांच और तस्दीक के दौरान पांच वारंटी मृत पाए गए।

नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी

यूपी पुलिस की थानावार और सर्किलवार कार्रवाई में नगर सर्किल से 20, सदर सर्किल से 21, टहरौली सर्किल से 20, मोठ सर्किल से 10, गरौठा सर्किल से 11 और मऊरानीपुर सर्किल से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 61 वारंटियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने 23 वारंटियों को पकड़ा।

इस अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि न्यायालय से जारी आदेशों की अनदेखी करने और लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती