हर्ष, आयुष और राज (सोर्स - नवभारत लाइव)
लखनऊ

घर में बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठीं 3 अर्थियां; झांसी में बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था भाई

Jhansi Bike Accident: झांसी में शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे तीन दोस्त सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मृतकों में राज (15) भी शामिल था, जिसकी बहन की शादी है।

आकाश साहू, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • झांसी में सड़क किनारे खड़े डंपर से बाइक टकराने पर तीन दोस्तों की मौत

  • तीनों तालबेहट से शादी के कार्ड बांटकर झांसी लौट रहे थे

  • मृतक 15 वर्षीय राज की इकलौती बहन की शादी 25 नवंबर को होनी थी

Jhansi Three Friends Death: झांसी में तेज रफ्तार बाइक से तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ गई। शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे तीन दोस्त सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय राज भी शामिल था।

उसकी इकलौती बहन की शादी 25 नवंबर को होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन भाई की मौत की खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

हादसा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर-रक्सा बाईपास पर दुर्गापुर के पास हुआ। पुलिया नंबर नौ निवासी 15 वर्षीय राज अपने दो दोस्तों 23 वर्षीय हर्ष और 23 वर्षीय आयुष के साथ तालबेहट शादी के कार्ड बांटने गया था। तीनों निमंत्रण पत्र बांटने के बाद बाइक से झांसी लौट रहे थे।

सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई बाइक

बताया जा रहा है कि दुर्गापुर के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। तीनों घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बहन की शादी की तैयारियों के बीच भाई की मौत

हादसे की खबर मिलते ही तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। राज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी इकलौती बहन की शादी 25 नवंबर को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। राज भी बहन की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौट सका।

झांसी पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है। एक ही हादसे में तीन दोस्तों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया