8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

EPFO CBT Meeting 2026: 8वें वेतन आयोग की बैठक 19 नवंबर को होने जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब EPS की रकम 1000 से बढ़कर 3000 रुपए की जा सकती है।
8th Pay Commission
1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकमसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • 19 नवंबर को नई दिल्ली में होगी EPFO CBT Meeting

  • EPS की रकम 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए हो सकती है

  • EPFO हेड ऑफिस में होगी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की बैठक

8th CPC Salary Calculator: EPFO की आगामी बैठक में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि न्यूनतम EPS की रकम 1000 रुपए से बढ़कर 3000 रुपए तक हो सकती है। इसका सीधा असर कर्मचारियों के वेतन पर पड़ेगा। 19 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली बैठक में करोड़ों पेंशनर्स को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

1,000 से बढ़कर 3,000 हो सकती है EPS की रकम

अगर आपकी सैलरी में से PF के पैसे कटते हैं यानी अगर आप EPFO के सदस्य हैं। भविष्य में पेंशन को लेकर चिंता बनी रहती है तो ये खबर आपको राहत दे सकती है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO CBT Meeting 2026 की आगामी 240वीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

क्षेत्रीय पीएफ कमिश्नर सुब्रत भौमिक ने बताया है कि ये बैठक नई दिल्ली के ईपीएफओ हेड ऑफिस में 19 नवंबर को सुबह 10:15 बजे आयोजित की जाएगी।

12 साल से नहीं बदला है पेंशन का आंकड़ा

बता दें कि फरवरी 2014 से पेंशन का आंकड़ा नहीं बदला है। 2014 में सीबीटी ने न्यूनतम ईपीएस पेंशन को बढ़ाकर 1000 किया था। तब से लेकर आज तक यानी कुल 12 सालों में ये आंकड़ा नहीं बदला गया है। अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि 19 नवंबर को होने जा रही बैठक में ये रकम बदलकर 1000 रुपए से 3000 रुपए तक की जा सकती है।

8th Pay Commission
30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

किसी भी कर्मचारी की सैलरी केवल बेसिक-पे नहीं होती। उसमें कई तरह के भत्ते जुड़ते हैं और कुछ कटौतियां भी की जाती हैं। आइए न्यूनत वेतन - 20,000 रुपए के उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं-

  • पहले नई बेसिक सैलरी (New Basic Pay) की गणना करेंगे

7वें CPC की बेसिक सैलरी X फिटमेंट फैक्टर (1.92)= 8वें CPC की नई बेसिक सैलरी

20,000 X 1.92= 38,400

  • फिर, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की गणना करेंगे

नई बेसिक सैलरी तय होने के बाद शहरों की कैटेगरी (X, Y, Z) के हिसाब से HRA निकाला जाता है. उदाहरण के लिए, अगर आप X श्रेणी के शहर में हैं, तो लेवल-1 के लिए HRA की दर 30% है.

38,400 का 30%= 11,520

  • ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) और उस पर DA जोड़ेंगे

ट्रांसपोर्ट अलाउंस आपके पे-लेवल के हिसाब से तय एक फिक्स अमाउंट होता है। X-श्रेणी के शहरों में लेवल-1 का बेस TA 1,350 होता है।

एक जरूरी नियम: नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद शुरुआती 6 महीनों के लिए नया महंगाई भत्ता (DA) 0% हो जाता है। हालांकि, 8वें वेतन आयोग में यह जीरो होगा या नहीं, इस पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।

  • ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) का जोड़ कैसे निकालेंगे

ऊपर दी गई सभी रकमों को जोड़ने पर आपकी ग्रॉस सैलरी निकल जाएगी।

नई बेसिक सैलरी (38,400) + HRA (11,520) + बेस TA (1,350) + TA पर DA = ग्रॉस सैलरी

8th Pay Commission
Chandrapur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी, निकाला मोर्चा