मेरठ में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन कार्यक्रम में सीएम योगी  सोर्स : सोशल मीडिया
लखनऊ

मेरठ में सीएम योगी ने कहा सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता,वर्दी बदलती है लेकिन राष्ट्रभक्ति का संकल्प नहीं

Up CM Ex-servicemen Reunion Meerut : मेरठ में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में बोले सीएम योगी, वीर सैनिकों के योगदान, सम्मान और प्रदेश में रक्षा उत्पादन का उल्लेख किया।

राजेश कुमार मिश्र, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • वीरता पुरस्कारों की राशि होगी दोगुनी

  • यूपी के 2685 वीर सपूतों ने राष्ट्र रक्षा में दिया बलिदान

  • यूपी बना रक्षा उत्पादन का केंद्र, लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल,

  • एके-203 राइफल के पार्ट्स लखनऊ-कानपुर में बन रहे

CM Yogi Ex-servicemen Reunion Meerut : सीएम योगी ने मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी देश और समाज सुरक्षित माहौल में ही अपनी गति को प्रगति में बदल सकता है। यदि सुरक्षा न हो तो गति को दुर्गति में बदलने में देर नहीं लगती।

उन्होंने कहा कि हमारा जवान सीमा पर जागता है। सियाचिन की बर्फीली चोटियां हों, रेगिस्तान की तपती रेत हो, समुद्र की गहराई हो या कोई आपदा, हर मोर्चे पर भारतीय सैनिक पूरी तत्परता से खड़ा मिलता है।

सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता

सीएम ने कहा कि सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। केवल उसकी वर्दी बदलती है, लेकिन राष्ट्रभक्ति का संकल्प कभी नहीं बदलता।

सेना से अवकाश प्राप्त करने के बाद जब सैनिक अपने गांव लौटता है तो वह समाज के लिए प्रेरणा बनता है। उसका अनुभव, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण समाज को नई दिशा देने का काम करता है।

यूपी में पीढ़ी दर पीढ़ी सेना में सेवा की परंपरा

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हजारों ऐसे परिवार हैं, जहां दादा ने वर्दी पहनी, पिता ने भी देश की सेवा की और आज बेटा-बेटी भी सीमा पर तैनात होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने गाजीपुर के गहमर गांव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गांव देश में सबसे अधिक जवान देने वाले गांवों में शामिल है, जिसने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

2685 वीर सपूतों के बलिदान को किया नमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 2685 वीर सपूतों ने राष्ट्र रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उन्होंने इन वीर जवानों के परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

वीरता पुरस्कारों की राशि होगी दोगुनी

मुख्यमंत्री ने मेरठ से सैनिक परिवारों के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। पहली घोषणा के तहत उत्तर प्रदेश के वीरता पदक विजेताओं को मिलने वाली एकमुश्त राशि और वार्षिकी, दोनों को दोगुना करने का ऐलान किया।

इसमें परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल, वायुसेना मेडल, पेंशन इन डिस्पैच, सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल और युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले सैनिकों को मिलने वाली सम्मान राशि में यह बढ़ोतरी उनके शौर्य और बलिदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

स्टाम्प शुल्क में छूट की सीमा 20 से बढ़ाकर 50 लाख

दूसरी घोषणा के तहत पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को घर खरीदने के लिए स्टाम्प शुल्क में मिलने वाली छूट की सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया। इससे सैनिक परिवारों को आवास खरीदने में आर्थिक राहत मिलेगी।

शहीदों के आश्रितों को घर के पास मिलेगी नौकरी

तीसरी घोषणा के तहत मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सैनिकों के आश्रितों को नौकरी देने में उनके गृह जनपद या निकटवर्ती जनपद को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्हें उनके घर के आसपास ही सेवायोजित किया जाएगा, ताकि परिवार के सदस्यों को अपने क्षेत्र में रहकर जीवनयापन करने में सुविधा मिल सके।

यूपी में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल, रक्षा उत्पादन को मिल रही गति

सीएम योगी ने कहा कि ब्रह्मोस जैसी अत्याधुनिक मिसाइल अब लखनऊ में बन रही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने कहा कि यूपी अब देश को केवल जवान ही नहीं दे रहा, बल्कि जवानों के हाथों में रहने वाले अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण भी प्रदेश में हो रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वदेशी एके-203 राइफल के अधिकांश पार्ट्स लखनऊ और कानपुर में बनाए जा रहे हैं, जबकि इसकी फाइनल असेंबलिंग अमेठी की कोरवा ऑर्डनेंस फैक्ट्री में होती है। इसके अलावा कानपुर में स्किल एम्युनिशन का भी उत्पादन किया जा रहा है।

पूर्व में सैनिकों के सम्मान से जुड़ी घटनाओं का किया जिक्र

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य रहा कि एक समय ऐसा भी था, जब वीर सैनिकों को अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ता था।

उन्होंने 2016 की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके पूर्व सैनिक गणेश कुमार शुक्ला के साथ कथित तौर पर अपमानजनक घटना हुई थी।

सेना में 22 वर्ष सेवा दे चुके इस सैनिक को एक राजनीतिक दल के समर्थकों ने कथित रूप से इसलिए पीटा था, क्योंकि उन्होंने एक नेता को सलाम करने से इनकार कर दिया था। इस घटना में पुलिस ने भी सैनिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे