नीरज सिंह (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

नीरज सिंह ने सपा के 2027 में जीत के दावे को बताया ओवरकॉन्फिडेंस; MLC नतीजों पर कहा- कमियों पर करेंगे आत्ममंथन

Lucknow Neeraj Singh News: नीरज सिंह ने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों को अपने प्रदर्शन पर विचार करने की जरूरत है। विपक्ष का वोट एक ही पार्टी के पक्ष में एकजुट होता दिख रहा है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • नीरज सिंह का दावा- पिछले चुनाव की तुलना में इस बार अधिक वोट

  • किन सीटों पर कमी रह गई, क्या कारण रहे, होगी समीक्षा

  • विपक्ष पर किया जुबानी हमला, कहा- अपने प्रदर्शन पर विचार करें

Lucknow Neeraj Singh: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लखनऊ दौरे से पहले गुरुवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कर रहे हैं। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह समेत पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं। बैठक में संगठन की तैयारियों, आगामी कार्यक्रमों और मिशन 2027 की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

बीजेपी नेता नीरज सिंह ने कहा कि संगठन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बूथ स्तर तक काम पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नई कार्यसमिति की पहली बैठक शुक्रवार को होगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इस बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव रखा जाएगा, अध्यक्षीय भाषण होगा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। अमित शाह संगठन को आगे की रणनीति के संबंध में दिशा-निर्देश भी देंगे।

विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर क्या बोले नीरज सिंह?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज सिंह ने कहा कि बीजेपी को अपनी छह सीटों पर दोबारा जीत मिली है। उन्होंने दावा किया कि पिछले विधान परिषद चुनाव की तुलना में इस बार पार्टी को अधिक वोट प्राप्त हुए हैं। हालांकि, कुछ सीटों पर सफलता नहीं मिलने की बात स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी इन नतीजों की समीक्षा करेगी।

नीरज सिंह ने कहा कि संगठन की कमेटी इस विषय पर चर्चा करेगी कि किन सीटों पर कमी रह गई और इसके पीछे क्या कारण रहे। जहां भी कोई त्रुटि सामने आएगी, उसे दूर करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों से सीख लेकर संगठन को और मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

विपक्ष के वोट एक पार्टी के पक्ष में जाने पर उठाए सवाल

विधान परिषद चुनाव के परिणामों पर विपक्षी दलों को घेरते हुए नीरज सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को भी अपने प्रदर्शन पर विचार करने की जरूरत है। उनके मुताबिक, विपक्ष का वोट एक ही पार्टी के पक्ष में एकजुट होता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठाने वाली कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। वहीं, समाजवादी पार्टी के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर उन्होंने इसे ओवरकॉन्फिडेंस बताया।

विधान परिषद चुनाव में बीजेपी छोड़कर दूसरे दलों में गए नेताओं के कारण चुनावी समीकरण प्रभावित होने के सवाल पर नीरज सिंह ने कहा कि इसके पीछे जो भी कारण रहे हों, पार्टी की कमेटी इस पर बैठक कर चर्चा करेगी।

अमित शाह के दौरे पर रहेंगी सबकी नजरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगे। उनके दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी नेतृत्व संगठन की मौजूदा स्थिति, बूथ स्तर पर तैयारियों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की समीक्षा करेगा।

रिपोर्ट: ईशांक दीक्षित

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद