सपा कार्यालय में माना खजांची का जन्मदिन (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन, BJP पर साधा निशाना, कहा- नोटबंदी वोटबंदी का भी बनेगी कारण

Lucknow Khazanchi Birthday: नोटबंदी को स्लो पॉइजन बताते हुए अखिलेश ने कहा कि इससे आज भी हर वर्ग परेशान है। नोटबंदी की वजह से कारखानों व उद्योग बंद हुए। भाजपा याद करे कि यह एक दशक उनकी नाकामयाबी का है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में हुआ था खजांची का जन्म

  • अखिलेश यादव हर वर्ष धूमधाम से मानते हैं खजांची का जन्मदिन

  • सपा प्रमुख ने नोटबंदी को बताया भाजपा का सबसे भ्रष्ट फैसला

Akhilesh Yadav Took Dig: नोटबंदी 2016 को भले ही भाजपा भूल जाए लेकिन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव नहीं भुलते। इसका कारण है कि खजांची। खजांची यादव का जन्म नोटबंदी के दौरान कानपुर देहात के एक बैंक की लाइन में हुआ था। इस बच्चे को खजांची नाम भी अखिलेश यादव ने ही दिया। आज बुधवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में अपनी पूर्व घोषित प्रेस कांफ्रेंस से पहले खजांची का 10वां जन्म खूब धूमधाम से मनाया गया।

सपा कार्यालय पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने बगल में ही खजांची को खड़ा किया और उसको स्नेह और आशीष दिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने भी 500 के नोट व लिफाफे देकर बच्चे को जन्मदिन की बधाई दी। इन बधाईयों के बाद खजांची के पास नोटों का ढेर लग गया जिसे वह देखकर वह हतप्रभ था।

अखिलेश यादव की नजर में आने की होड़

चुनाव नजदीक है ऐसे में अखिलेश यादव की नजर में आने के लिए सपाई खजांची के करीब आते दिखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा नेताओं ने बच्चे को नोट दिए और अखिलेश यादव के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने प्रेस से बातचीत भी की। राजनीतिक गलियारों में खजांची का जन्मदिन नोटबंदी की नीतियों की आलोचना के प्रतीकात्मक रूप में देखा जाता है।

सपा प्रमुख ने नोटबंदी को बताया भ्रष्ट फैसला

नोटबंदी की दसवीं वर्षगांठ पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आजतक खजांची का जन्मदिन नहीं मनाया, पार्टी को खजांची को गोद ले लेना चाहिए। भाजपा को याद करना चाहिए कि यह एक दशक उनकी नाकामयाबी का है। बैंकों को डुबाने के लिए नोटबंदी करदी गई, दुनिया के इतिहास में इतना बड़ा भ्रष्ट कोई फैसला नहीं हुआ होगा।

नोटबंदी को स्लो पॉइजन बताते हुए अखिलेश ने कहा कि इससे आज भी हर वर्ग परेशान है। नोटबंदी की वजह से कारखानों पर ताले लगे, कई उद्योग बंद हो गए। अब नोटबंदी वोटबंदी का कारण भी बनेगी। तंज कसते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि दो हजार के नोट का जन्म खजांची के साथ हुआ था, खजांची पूछता है कि उसके साथ जन्मे दो हजार के नोट का क्या हुआ?

कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो ने कहा कि खजांची की पढ़ाई लिखाई का इंतजाम आज भी कोई कर रहा है तो वो समाजवादी लोग हैं, समाजवादी परिवार ही उसकी देखभाल कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो