भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

AFMS Medical Officer Recruitment: क्या आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहते हैं? AFMS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? जानिए योग्यता, फीस, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।
Indian Army Medical Officer Recruitment 2026
प्रतीकात्मक फोटो।सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • AFMS मेडिकल ऑफिसर भर्ती की जानकारी

  • आवेदन करने की जानकारी और पूरा प्रोसेस

AFMS Medical Officer Recruitment 2026 Online Process: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को मेडिकल अधिकारी के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। भर्ती का शॉर्ट नोटिस 7 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। इसके मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन 9 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख तक ही शुल्क जमा करने का मौका मिलेगा।

AFMS की आवेदन फीस कितनी है?

आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज भर्ती के लिए सभी वर्गों के  को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य, OBC, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान कर सकते हैं।

Indian Army Medical Officer Recruitment 2026
Chhath Puja: मुस्लिम देश में छठ महापर्व कैसे मनाया जाता है? बिहार के किस परिवार ने की थी शुरुआत

AFMS में कौन कर सकता है आवेदन?

मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा 30 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आयु सीमा पद और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। न्यूनतम आयु और अन्य शैक्षणिक शर्तों की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

AFMS Medical Officer का चयन कैसे होता है?

इस भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। अंत में उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

Indian Army Medical Officer Recruitment 2026
CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: 12वीं अकाउंटेंसी परीक्षा में कैलकुलेटर की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट का CBSE को नोटिस

AFMS Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले AFMS की आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

3. नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

4. रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।

6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करके 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करें।

7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Indian Army Medical Officer Recruitment 2026
विरोध के बावजूद 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, नहीं दिया एग्जाम तो क्या चली जाएगी सरकारी शिक्षकों की नौकरी?