डिजिटल युग में पूरी दुनिया मना रही दिवाली, अखिलेश यादव का खास संदेश, बोले- समाज बदलने का लें संकल्प

Samajwadi Party Diwali: अखिलेश यादव ने कहा कि डिजिटल युग में भारतीय त्योहारों की चमक दुनियाभर में पहुंची है। जानिए दिवाली के मौके पर सपा प्रमुख ने देशवासियों से क्या संकल्प लेने की अपील की।

Akhilesh Yadav Diwali Video: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों और दुनियाभर के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला त्योहार है। अखिलेश यादव ने डिजिटल युग और सोशल मीडिया की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और त्योहारों की पहचान दुनियाभर में पहुंच रही है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, मैं पूरे देश के लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। दिवाली एक ऐसा त्योहार है जो न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जाता है। जब से यह डिजिटल युग आया है, तब से हर त्योहार और हर तरह के आयोजन दुनिया भर में मनाए और आयोजित किए जा रहे हैं, और हम सभी एक-दूसरे को बधाई देते हैं। जहां हम दिवाली के इस त्योहार को खुशियों के पर्व के रूप में मनाते हैं और अपने धार्मिक आयोजनों में देवी-देवताओं की पूजा करते हैं, वहीं हम यह संकल्प भी लेते हैं कि जिस तरह एक दीपक जलाने से अंधेरा दूर हो जाता है, उसी तरह हम सब मिलकर एक ऐसा समाज और एक ऐसा देश बनाएं जहां से अंधेरा हमेशा के लिए मिट जाए।

संबंधित खबरें

No stories found.