जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल
Terrorist attack on CRPF
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमलासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां एक नाके पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की है। हमलावरों ने नाके पर तैनात जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को उपचार के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान चलाए जाने की जानकारी है।

खबर को अपडेट की जा रही है।