सांडों ने किया दादा-पोते पर अटैक (सोर्स- वीडियो) 
उत्तर प्रदेश

दादा के साथ घूम रहा था 3 साल का पोता...तभी मौत का फरमान लेकर आ गए दो सांड, लखनऊ से आया खौफनाक VIDEO

Uttar Pradesh News: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। जहां आवारा सांडों के हमले में दादा विजय रस्तोगी और उनका तीन साल का पोता बुरी तरह से घायल हो गए।

अभिषेक सिंह

Lucknow Viral Viedo: यूपी की राजधानी लखनऊ के खजुहा मोहल्ले में आवारा सांडों के आतंक की एक भयावह घटना सामने आई है। यहां 58 वर्षीय विजय रस्तोगी अपने 3 साल के पोते के साथ टहलने निकले थे, तभी दो सांडों ने उन पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

चश्मदीदों के मुताबिक, विजय रस्तोगी अपने पोते के साथ मोहल्ले में टहल रहे थे। इसी दौरान सामने से एक सांड आया और दोनों पर हमला कर दिया। जैसे ही उन्होंने अपने पोते को बचाने की कोशिश की, पीछे से एक और सांड आ गया और उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें अपने सींगों  के जरिए जमीन पर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

घटना के समय मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और लाठियों की मदद से सांडों को भगाया। स्थानीय लोग विजय रस्तोगी को तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

सपा का सरकार पर हमला

समाजवादी पार्टी इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए सूबे की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी के मीडिया सेल ने एक्स पर वीडियो साझा कर लिखा कि आवारा सांडों के हमलों में दादा पोते घायल हो गए, ये घटना किसी गांव की नहीं बल्कि यूपी की राजधानी लखनऊ की है।

पोस्ट में आगे यह भी लिखा गया कि भाजपा सरकार में आवारा पशुओं के आतंक से पूरा यूपी दहल रहा है, रोजाना लोगों की जानें जा रही हैं और लोग घायल हो रहे, लेकिन ये निकम्मी, नकारा और महाभ्रष्ट भाजपा सरकार जनता की जान के प्रति बेपरवाह और लापरवाह है।

फिलहाल, घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा सांडों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस घटना के वायरल होने के बाद देखना अहम होगा कि नगर निगम प्रशासन की कुंभकरणी नींद खुलती है या नहीं?

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर