काशी विश्वनाथ मंदिर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

तिरुपति लड्डू विवाद के बाद शंका के घेरे में काशी विश्वनाथ का प्रसाद, शुद्धिकरण के लिए किया जा रहा ये काम

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद की शुद्धता पर उठे सवाल के बाद अब सनातन धर्म के लोग इसके प्रायश्चित के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। इसके साथ ही देश भर के अन्य मंदिरों में भी प्रसाद को लेकर सतर्कता बरती जाने लगी है। क्योंकि मिलावट का जिन्न अब रोजमर्रा की वस्तुओं से होते हुए आस्था तक आ पहुंचा है।

अभिषेक सिंह

वाराणसी: आंध्र प्रदेश के श्री तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद की शुद्धता पर उठे सवाल के बाद अब सनातन धर्म के लोग इसके प्रायश्चित के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। इसके साथ ही देश भर के अन्य मंदिरों में भी प्रसाद को लेकर सतर्कता बरती जाने लगी है। क्योंकि मिलावट का जिन्न अब रोजमर्रा की वस्तुओं से होते हुए आस्था तक आ पहुंचा है।

भारत में हिंदू संस्कृति का केंद्र माने जाने वाले काशी में प्रसाद के शुद्धिकरण के लिए पंचगव्य प्राशन विधि शुरू की गई है। इसी आधार पर जिन लोगों ने भूलवश अशुद्ध प्रसाद खा लिया है, उनका पंचगव्य से शुद्धिकरण किया जाएगा। इसे पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

काशी में शुद्धिकरण कराने वाले तुलसी संजय ने बताया कि हर साल हमारा परिवार सनातन आस्था के सबसे बड़े केंद्र श्री तिरुपति बालाजी मंदिर जाता है। पिछले दिनों वहां से आई खबरों से सनातन धर्म के करोड़ों लोग आहत हैं। यह खबर ऐसी है कि अगर हम इसे किसी को बताते हैं तो पीड़ा और बढ़ जाती है।

क्या बोले काशी के पुजारी

उन्होंने कहा कि हमारी महान सनातन संस्कृति ने ऐसी कई चुनौतियों का डटकर सामना किया है। अब हमने धार्मिक नगरी काशी में प्राचीन पद्धति से शुद्धिकरण कराने का निर्णय लिया है। पंचगव्य प्राशन के जरिए लोग प्रसाद के शुद्धिकरण जैसा संकल्प ले सकते हैं। यह पूरी तरह निशुल्क है। जिन लोगों को लगता है कि उन्हें शुद्धिकरण करना चाहिए, वे पंचगव्य प्राशन विधि अपना सकते हैं।

ऐसे होगा शुद्धिकरण

शुद्धिकरण करने वाले पुजारी श्रीकांत जोशी ने बताया कि तिरुपति बालाजी मंदिर से आ रही खबरें देश-विदेश में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों के लिए दुखदायी हैं। इसीलिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचगव्य प्राशन के जरिए शुद्धिकरण किया जा रहा है। पंचगव्य को पांच तत्वों गंगाजल, गोमूत्र, घी, दही, शहद से तैयार किया जा रहा है। इसकी मदद से लोगों का निशुल्क शुद्धिकरण किया जा सकेगा।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें