-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Shankaracharya Said Prime Minister And President Of India Are Not Hindus
‘देश में न राष्ट्रपति हिंदू है न प्रधानमंत्री’, जानिए क्यों भड़क गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तराखंड की ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को लखनऊ पहुंचे। यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तराखंड की ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को लखनऊ पहुंचे। यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर से सियासी हंगामा खड़ा होने के आसार है।
उन्होंने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि भाजपा ने देश के बहुसंख्यक हिंदू समुदाय के वोट लिए और उन्हें धोखा दिया। लगातार तीन बार सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने गोहत्या रोकने और गोरक्षा के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए उन्हें मठ छोड़ना पड़ा। इस मुद्दे को अभियान बनाकर वह अपने समर्थकों के साथ भारत भ्रमण पर हैं।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा चुनाव 2024: डैमेज कंट्रोल में जुटे दुष्यंत चौटाला, बीजेपी से ब्रेकअप पर कहा “मैं धोखेबाज नहीं”
सम्बंधित ख़बरें
81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के बाद काशी पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद, गौरक्षार्थ आंदोलन पर करेंगे अहम घोषणा
हिंदू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- मेरी नरमी….
गौ रक्षा को बनाएं मतदान का मुद्दा: लखीमपुर खीरी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान
पीलीभीत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गौ-रक्षा का आह्वान, बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो होगा बड़ा आंदोलन
गुस्से में क्या बोले शंकराचार्य?
इस दौरान लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शंकराचार्य अविममुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सवालिया अंदाज में कहा कि “कौन राष्ट्रपति हिंदू है? कौन प्रधानमंत्री हिंदू है? अगर हिंदू होता तो उनके कार्यकाल में गौहत्या नहीं हो रही होती। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई हिंदू इन पदों पर नहीं बैठ सका है। अगर बैठा होता तो उसकी अंतरात्मा इसकी गवाही नहीं देती।”
रिपोर्टर के सवाल पर भड़के शंकराचार्य-बोले प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति हिंदू नहीं हैं, हिंदू होते तो उनकी अंतरात्मा जागती !#Hindu #hinduism #gaumata #shankaracharya pic.twitter.com/sTOisGjJ1L — मृत्युंजय पाराशर । MRATUNJAY PARASHAR (@parasharji24) September 23, 2024
उन्होंने कहा कि उन्होंने इस पुनीत कार्य की शुरुआत राम की नगरी अयोध्या से की थी और आज वह लक्ष्मण की नगरी लखनऊ में हैं। वह इस आंदोलन को लेकर देश के सभी राज्यों में जाएंगे और जब तक देश में गोहत्या बंद नहीं हो जाती, तब तक चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने देश के 100 करोड़ हिंदुओं से इस पुनीत अभियान में उनके साथ जुड़ने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें:- तिरुपति लड्डू विवाद पर नया ड्रामा; मंदिर का हुआ शुद्धिकरण, प्रसाद रसोई को गोमूत्र से किया शुद्ध
उन्होंने आरोप लगाया कि तिरुपति मंदिर में प्रसाद के नाम पर देश के करोड़ों धर्मप्रेमी हिंदुओं को गाय की चर्बी खिलाई गई। इस घोर पाप को लेकर देश में क्रांति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मठ के संत के मुख्यमंत्री होने के बावजूद, गोमांस के 79 बूचड़खानों में से 40 उत्तर प्रदेश में हैं, जो देश में सबसे ज़्यादा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
Shankaracharya said prime minister and president of india are not hindus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














