पुलिस पर पथराव (सोर्स- सोशल मीडिया)
कानपुर

Kanpur: महिला की मौत के बाद हाईवे पर बवाल; वाहनों में तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव, एक दर्जन घायल

Kanpur Pighway Protest: कानपुर के महाराजपुर के लालूपुर गांव में महिला का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों ने हाईवे जाम कर हंगामा किया और पुलिस पर पथराव किया।

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Maharajpur Woman Death: महाराजपुर थाना क्षेत्र के लालूपुर गांव में शनिवार शाम करीब पांच बजे एक महिला का शव ससुराल में घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। मामले में पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों ने रविवार शाम हाईवे पर शव रखकर हंगामा किया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की। फिर यहां पहुंची पुलिस पर भी पथराव हो गया। घटना में चकेरी और महाराजपुर थाना प्रभारी समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए। साथ ही राहगीर भी चपेट में आ गए।

जाना शेखपुर गांव निवासी 32 वर्षीय माला की शादी करीब आठ वर्ष पहले महाराजपुर थाना क्षेत्र के लालूखेड़ा गांव निवासी मुन्ना निषाद से हुई थी। माला के दो बच्चे, बेटा रुद्र और बेटी वैष्णणी हैं। स्वजनों के अनुसार शनिवार दोपहर माला की तबीयत खराब होने पर ताऊ के बेटे शनि उसे दवा दिलाने के बाद करीब तीन बजे ससुराल छोड़कर आया था। शनि के मुताबिक इसके करीब एक घंटे बाद उसके बहनोई मुन्ना ने फोन कर बताया कि माला ने फंदा लगा लिया है। इसके स्वजन आनन-फानन लालूपुर गांव पहुंचे। जहां घर के अंदर माला का शव फंदे से लटका मिला था।

कार्रवाई की मांग में किया हाईवे जाम पुलिसकर्मियों पर किया पथराव

रविवार को मायके पक्ष के लोग कार्रवाई की मांग करते हुए चकेरी एयरपोर्ट जाने वाले हाईवे को जाम कर दिया। जब पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाया तो भीड़ भड़क गई और हंगामा करने लगी। देखते ही पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।पथराव में दो थाना प्रभारी समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए

पुलिस ने चलाई लाठी

साथी पुलिसकर्मियों के घायल होते ही घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी बल प्रयोग करते हुए हंगामा करने वालों को खदेड़ा। इस दौरान हंगामा करने वालों ने कई वाहन तोड़े। कुछ महिलाओं और बावलियों को भी हिरासत में लिया गया है।

एडीसीपी ने लिया मोर्चा

हंगामा बढ़ता देख मौके पर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह के अलावा एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह भी पहुंचे।मामले में डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है तथा हंगामा और पथराव करने वालो के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।साथ ही फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। घटना में चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र, महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह और अहिरवां चौकी प्रभारी जयवीर घायल इसके अलावा क़ई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं ।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर