प्रदर्शन करते लोग (सोर्स- फोटो नवभारत) 
कानपुर

कानपुर: गोलू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा गुस्सा, महाराजपुर थाने का घेराव

Kanpur Crime News: कानपुर के गोलू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने महाराजपुर थाने का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप लगाए गए है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Golu Murder Case: कानपुर में गोलू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने महाराजपुर थाने का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वहीं गांव के कुछ लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर अभद्र भाषा का प्रयोग, तोड़फोड़, मारपीट और माहौल बिगाड़ने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।

आरोपियों के घर पर बुलडोजर की हो कार्रवाई

शिकायतकर्ताओं के दौरान कुछ लोगों ने महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांवगांव में खड़ी एक डीसीएम सहित अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। छोटी गाड़ियों को पलटने और आग लगाने का प्रयास किया गया। साथ ही मोहल्ले की एक किशोरी पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया गया है, जिसमें उसके घायल होने की बात कही गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस पहले से ही गोलू हत्याकांड की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन कुछ अराजक तत्व न्याय की

मांग की आड़ में गांव का माहौल खराब करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दूसरे समुदाय पर फूटा गुस्सा

15 जून को गोलू लापता हुआ था और 17 जून को उसका शव रूमा हाईवे पर मिला था। 19 जून को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए करीब आठ घंटे तक प्रदर्शन किया था। एसीपी महाराजपुर और एसडीएम के तीन दिन में कार्रवाई के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।इसके बाद 21 जून और 27 जून को भी परिजनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई।

वहीं, महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। प्रदर्शन के दौरान बने वीडियो के आधार पर अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त