वायरल वीडियो  (सोर्स- नवभारत लाइव)
उत्तर प्रदेश

झांसी में जानलेवा स्टंटबाजी! ओवरब्रिज पर दौड़ती बाइक की सीट पर लेटा युवक, दोस्त बनाते रहे वीडियो

Jhansi Viral Video: झांसी के सीपरी बाजार ओवरब्रिज पर चलती बाइक से दोनों हाथ छोड़कर सीट पर लेटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। युवक की पहचान और पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights

  • थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के ओवरब्रिज का वीडियो वायरल

  • लाइक्स और रील के चक्कर में हादसे को न्योता

  • दूसरे राहगीरों की जान भी जोखिम में डाल रहे है रीलबाज

  • वीडियो में दिख रही खतरनाक हरकतें

Jhansi Sipri Bazar Overbridge Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में कुछ युवा अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डालने से पीछे नहीं हट रहे हैं। झांसी के सीपरी बाजार ओवरब्रिज से सामने आए एक वीडियो में बाइक सवार युवक सड़क पर दौड़ती मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज लेकिन बेहद खतरनाक हरकतें करता नजर आ रहा है। युवक पहले बाइक से दोनों हाथ छोड़ता है और फिर पैर ऊपर उठाकर सीट पर लेट जाता है। इस दौरान मोटरसाइकिल चलती रहती है और पीछे से उसके दोस्त एक्टिवा पर सवार होकर वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं।

दूसरे राहगीरों के जान की भी नहीं परवाह

वायरल वीडियो में युवक बिना हैंडल पकड़े बाइक चलाता दिखाई देता है। इसके बाद वह अपने पैर ऊपर उठाकर सीट पर लेटने जैसा जोखिम भरा स्टंट करने लगता है। सड़क पर इस तरह की लापरवाही किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

बाइक का संतुलन बिगड़ने, अचानक ब्रेक लगाने या सामने किसी वाहन के आ जाने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो सकता है। इतना ही नहीं, सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

वीडियो में दिखाई दी बाइक सवार की खतरनाक हरकतें

वीडियो में बाइक सवार के पीछे एक्टिवा पर चल रहे उसके दोस्त मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोस्त उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी कर रहे थे। हालांकि, वायरल वीडियो में बाइक सवार की खतरनाक हरकतें साफ दिखाई देती हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सीपरी बाजार ओवरब्रिज पर हुई इस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद बाइक सवार की पहचान और यातायात नियमों के उल्लंघन पर संभावित कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, युवक के खिलाफ पुलिस या यातायात विभाग की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Reported by- Akash Sahu

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी-खरगे समेत विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट से निकले, CEC के खिलाफ याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया