

Highlights
प्रिया सरोज को दो वर्षों में MPLADS के तहत 14.70 करोड़ रुपये मिले।
उन्होंने क्षेत्र में विकास के लिए कुल 1,396 कार्यों की सिफारिश की।
सरकारी पोर्टल पर 725 काम पूरे, जबकि 671 कार्यों का निर्माण जारी बताया गया।
Priya Saroj Development Work in Machhlishahr: मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर 2026 को क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोशल मीडिया के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पूरे देश में इस शादी की चर्चा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रिया सरोज ने अपने संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में पिछले 2 साल में क्या क्या काम किया है? और अपने संसदीय क्षेत्र में किन चीजों का निर्माण कार्य कराया है।
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें है। जिनमें जौनपुर जिले की 4 विधानसभा जिसमें, मछलीशहर, केराकत, जफराबाद, मड़ियाहूं और वाराणसी की एक पिंडरा शामिल है। प्रिया सरोज ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर बीजेपी के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा पहुंची थीं।
भारत सरकार की MPLADS साइट के अनुसार, क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज को सांसद विकास निधि के तहत पिछले 2 साल में 14 करोड़ और 70 लाख रुपये मिले हैं। उन्होंने अपने दो साल के दौरान अपने क्षेत्र में विकास का काम करवाने के लिए कुल 1396 कार्यों की सिफारिशें की हैं।
केंद्र सरकार की MPLADS साइट के अनुसार सांसद प्रिया सरोज ने कुल 1396 कार्यों की सिफारिशें की थीं। इसमें से 725 कामों को पूरा दिखाया गया है। वहीं 671 कार्यों को ऑन प्रोसेसिंग यानी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जारी बताया गया है।
MPLADS साइट की मानें तो सपा सांसद प्रिया सरोज अपने विकास निधि फंड का 94.6% धन यूटिलाइज यानी इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही उनका वर्क कम्पलीट रेट 51.9% है।
भारत सरकार की MPLADS साइट एम्पावर्ड इंडियन डॉट इन के अनुसार, प्रिया सरोज को कुल 14 करोड़ 70 लाख रुपये अलॉट हुए थे। इनमें से 725 विकास कार्य जो पूर्ण हुए हैं उनमें 6,98,05,592 रुपये खर्च हुए हैं।
वहीं बाकी पेडिंग पड़े कामों के लिए प्रिया सरोज के विकास निधि में 7,71,94,408 रुपये बाकी है। प्रिया सरोज ने अपने क्षेत्र में जो भी काम करवाईं हैं उन पर औसत खर्चा 50004 प्रति काम है। यानी हर एक कार्य पर कम से कम 50 हजार 4 रुपये खर्च हुए हैं।
जफराबाद विधानसभा के नगर पंचायत में कुल 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 10 लाख रुपये के करीब खर्च हुए।
ग्राम पंचायत लहंगपुर (अटहनु) ब्लॉक जलालपुर में प्रेम प्रकाश के घर से बहादुर राजभर के घर होते हुए वाराणसी बॉर्डर तक 780 मीटर का सीसी रोड बनाया गया है। इस पर 36,46,225 रुपये खर्च हुआ।
विकास खंड केराकत के ग्राम पंचायत परमानंदपुर मेन रोड से (रामबन बाबा के कुटी से) रमेश यादव के मशीन तक सीसी रोड। इसमें 17,18,000 रुपये खर्च होंगे।
विकास खंड मड़ियाहूं के ग्राम फत्तूपुर श्री मोतीलाल के घर से रामबुझारत के खेत की ओर सीसी रोड का काम। इसमें 9,99,999 रुपये खर्च होंगे