Mathura: राधाष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं से गुलजार होगा बरसाना, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद

Radhashtami 2026: बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और दर्शन व्यवस्था मजबूत की जा रही है
Radhashtami 2026: Barsana Ready to Welcome Lakhs of Devotees In Mathura
राधाष्टमी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Radhashtami 2026 Barsana(Mathura): बरसाना की पावन धरती एक बार फिर राधारानी के जयकारों से गूंजने को तैयार है। राधाष्टमी महोत्सव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राधारानी के जन्मोत्सव में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

राधाष्टमी मेले को लेकर मंदिर परिसर से लेकर बरसाना की गलियों तक तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मेला क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ ही प्रवेश और निकास के मार्गों को व्यवस्थित किया जा रहा है।

प्रशासन ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। राधारानी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि भीड़ का दबाव कम किया जा सके और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराए जा सकें।

Radhashtami 2026: Barsana Ready to Welcome Lakhs of Devotees In Mathura
Varanasi: काशी से वडनगर निकलेगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा, सीएम योगी और राजनाथ सिंह दिखाएंगे हरी झंडी

राधाष्टमी के अवसर पर बरसाना में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने दी जानकारी

फिलहाल बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं। प्रशासन का प्रयास है कि राधारानी के जन्मोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो। जिलाधिकारी मथुरा चंद्रप्रकाश सिंह ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com